

सूरतगढ़, श्रीगंगानगर व अन्य स्थानों की सम्मान निधि प्राप्त करने वालों के नाम
- करणीदानसिंह राजपूत -
आपातकाल में लोकतंत्र बचाने वाले लोकतंत्र रक्षा सेनानियों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवसों पर जिला समारोह में सम्मान सहित आमंत्रित किया जाएगा
जिला स्तरीय समारोहों में आमंत्रित करने के लिए जिला कलेक्टरों को राजस्थान सरकार ने निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 5 जनवरी 2018 को यह आदेश समस्त जिला कलेक्टरों को भिजवाया गया है।
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लगवाए गए आपातकाल 1975 से 77 तक में विरोध करने पर राजनीतिक व सामाजिक कारणों से जागरुक नागरिकों को मीसा रासुका वह सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं में जेलों में बंद कर दिया गया था।
राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन में सन 2008 में मीसा रासुका बंदियों को पेंशन देने का नियम बनाया लेकिन सरकार बदलने के बाद कांग्रेस की सरकार ने वह लागू नहीं किया।
इसके बाद सन 2013 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सन 2014 में मीसा रासुका बंदियों को लेकर 1 जनवरी 2014 से पेंशन सुविधा शुरू की। प्रतिमाह ₹12000 पेंशन और 1200 चिकित्सा के लिए दिए जाने लगे। सन 2017 दिसंबर में इस पेंशन का नाम बदल दिया गया और मीसा रासुका बंदी रहे जागरुक लोगों को नया नाम लोकतंत्र रक्षा सेनानी प्रदान किया गया।
वह पेंशन का नाम भी बदल दिया गया सम्माननीय निधिकर दिया गया।
अब लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को जिला स्तर पर आयोजनों में जिला कलेक्टर की ओर से ससम्मान आमंत्रित किया जाएगा।
विदित रहे थे श्रीगंगानगर जिले में लोकतंत्र रक्षा सेनानियों में 26 लोगों को यह सम्मान निधि मिल रही है।
श्रीगंगानगर मुख्यालय के अलावा सूरतगढ़ व अन्य स्थानों पर लोकतंत्र रक्षा सेनानी निवास कर रहे हैं।
सूरतगढ़ में 1.बलराम वर्मा जो वर्तमान में कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष हैं।2. लक्ष्मण शर्मा माकपा नेता हैं। 3 नेमीचंद छिंपा पूर्व पार्षद हैं। 4. महावीर प्रसाद तिवारी सेवानिवृत्त कर्मचारी और वर्तमान में क्रांतिकारी नेता हैं। 5.सुगन पुरी राजस्थान में शिक्षक हैं। 7.हनुमान मोटियार ग्राम सचिव हैं।
8.गोप सिंह सूर्यवंशी स्वर्गवासी हो चुके हैं व उनकी पत्नी श्रीमती रोमिला को सम्मान निधि मिल रही है।
श्री गंगानगर वह अन्य स्थानों में निवास कर रहे माननीय लोकतंत्र रक्षा सेनानी व स्वर्ग वासियों की वीरांगनाओं के नाम निम्न हैं।
8. लीलाधर सेन रामदेव कॉलोनी, श्री गंगा नगर।
9.रामस्वरूप मांझू रिड़मलसर।
10.श्रीमती शांतिदेवी पत्नी स्व.उदाराम चक 4 जेएसडी बुगिया।
11.रामकुमार पुत्र मोहनलाल कीकरवाली रायसिंहनगर। आंदोलन में सूरतगढ़ में गिरफ्तारी दी थी।
12.श्रीमती कैलाशवंती पत्नी स्व.रामप्रकाश सूढ़ा वासुदेवनगर श्रीगंगानगर।
13. मदनलाल श्रीगंगानगर।
14. श्रीमती सावित्री पत्नी स्व.श्रीराम शर्मा दुर्गा विहार श्रीगंगानगर।
15.श्रीमती प्रकाश देवी पत्नी मिल्ख राज श्रीगंगानगर।
16. भंवरलाल भार्गव देवनगर श्रीगंगानगर।
17. एडवोकेट हुलासमल चौपड़ा अग्रसेन नगर श्रीगंगानगर।
18.मंजुबाला टांटिया पत्नी गोविंदराम टांटिया आनन्द विहार श्रीगंगानगर।
19.श्रीमती सरोज चुघ स्व.श्याम चुघ महाराणा प्रताप कॉलोनीश्रीगंगानगर। श्याम चुघ पत्रकार थे।
20.गंगाराम अरोड़ा जवाहर नगर श्रीगंगानगर।
21.द्वारका प्रसाद पुरानी धानमंडी श्रीगंगानगर।
22.लक्ष्मीनारायण कालड़ा मुकर्जीनगर श्रीगंगानगर।
23.श्रीमती लक्ष्मीदेवी पत्नी ओमप्रकाश अग्रवाल अशोकनगर श्रीगंगानगर।
24.दीनदयाल अरोड़ा आदर्शनगर श्रीगंगानगर।
25.श्रीमती त्रिवेणी देवी पत्नी स्व.मदनलाल श्रीबिजयनगर। मदनलाल ने भी आंदोलन में सूरतगढ़ में गिरफ्तारी दी थी।
26.डा. सुरेंद्र कुमार गुप्ता। वर्तमान में ऐलनाबाद ( हरियाणा) में निजी चिकित्सालय चला रहे हैं।
विस्तृत जानकारी कलक्टर श्रीगंगानगर कार्यालय से प्राप्त हो सकती है।
इनके अलावा सीआरपीसी बंदी रहे लोकतंत्र रक्षा सेनानियों को भी सम्मान प्रदान किए जाने के लिए विभिन्न संगठन सक्रिय हैं।