गुरुवार, 25 मार्च 2021

सूरतगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश कुमार सेखसरिया और कार्यकारिणी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

 



*
करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 25 मार्च 2021.

सूरतगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश कुमार सेखसरिया और कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
व्यापार मंडल में उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद सिंगला,सचिव मनोज सोमानी,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साईं,सह सचिव दीपक कुमार चुने गए।

निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश सरावगी ने 24 मार्च 2021 को यह घोषणा की। सरावगी ने बताया कि सभी पदों पर एक एक नामांकन ही था इसलिए मतदान आदि की आवश्यकता नहीं हुई।
👌 व्यापारियों ने सर्वसम्मति का मानस बना लिया था इसलिए सभी पदों पर एक एक ही नामांकन हुआ।
महेशकुमार सेखसरिया ने कहा है कि व्यापारियों के हित में व्यापारियों के साथ रहते  कार्य करेंगे।
महेशकुमार सेखसरिया वर्तमान में कल्याण भूमि प्रबंध समिति के अध्यक्ष हैं। पूर्व में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष और श्री गौशाला सूरतगढ़ के अध्यक्ष रह चुके हैं। समाजसेवा में लोकप्रिय व्यक्ति हैं।
वर्तमान अध्यक्ष दीपक भाटिया और कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2021 तक है। यह कार्यकारिणी भी लोकप्रिय रही है। 00
********









यह ब्लॉग खोजें