सोमवार, 7 दिसंबर 2020

पूर्व पार्षद इंद्र चंद सरावगी सूरतगढ़ का स्वर्गवास

 

 - करणीदानसिंह राजपूत - 


सूरतगढ़ 7 दिसंबर 2020.


सूरतगढ़ के जाने-माने सरावगी कुटुंब के महत्वपूर्ण और राजनीति के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता पूर्व पार्षद इंद्रचंद्र सरावगी का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 6 दिसंबर को सूरतगढ़ की मुख्य कल्याण भूमि में किया गया।

इंद्र चंद सरावगी का जयपुर के दुर्लभजी हॉस्पिटल में कुछ दिन इलाज चला था। स्वस्थ होने के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। 5 दिसंबर की शाम को जयपुर से सूरतगढ़ लाए जाने की तैयारियां चल रही थी तब अचानक उनका हार्टसीज होने से निधन हो गया।

पूर्व में हृदय संबंधी कोई कोई लक्षण नहीं थे।


 स्वर्गीय इंद्र चंद सरावगी भारतीय जनता पार्टी की ओर से सन 2004 में पार्षद चुने गए थे। लोकप्रिय व्यक्ति थे। राजनीति में काफी समय से सक्रिय रहे। स्पष्ट वादी रहे। सूरतगढ़ के सेठ रामदयाल राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की थी।


उनके संसार से चले जाने पर ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें। नमन!

००

यह ब्लॉग खोजें