गुरुवार, 1 मार्च 2018

सूरतगढ़ में वेश्यावृत्ति आरोप में 3 औरतें गिरफ्तार

 सूरतगढ़ 28 फरवरी 2018.

 पुलिस ने वार्ड नंबर 7 में वेश्यावृत्ति करने के आरोप 3 औरतों बुद्धवंति निर्मला और पूजा को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है।

 मृदुल कच्छावा एएसपी के निर्देशन में यह छापा मारा गया।

पुलिस ने शाम 5:45 के करीब बुद्धवंति के मकान पर पुलिस के एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा।

बुद्धवंति से सौदा तय होने का इशारा मिलने के बाद पुलिस मकान में घुसी। पहले आपत्तिजनक अवस्था में बुद्धवंति को पकड़ा गया। 

दूसरे कमरे में दो औरतें निर्मला और पूजा को भी आपत्तिजनक अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹600 और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। 

इस कार्यवाही में कांस्टेबल सलीम पठान, Commando नियामत अली, महिला कांस्टेबल रेणु ने भाग लिया।

विदित रहे थे थे अभी  दो दिन पहले ही वार्ड नंबर 1 में वैश्यावृति का अड्डा पकड़ा गया था।






यह ब्लॉग खोजें