रविवार, 22 अक्तूबर 2017

जनसंघ काल से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान


 सूरतगढ 21.10.2017.

 भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारतीय जनसंघ की स्थापना दिवस 21 अक्टूबर को यहां अत्यंत वरिष्ठ भाजपा सदस्यों का सम्मान किया गया जो जनसंघ काल से जुड़े हुए हैं।

महादेव प्रसाद पेड़ीवाल,प्रयाग चंद्र अग्रवाल, पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत,  श्याम कुमार मोदी, बलदेव राज,प्रभु दयाल मनचंदा, मुरलीधर उपाध्याय,स.गुरनाम सिंह कम्बोज, एडवोकेट नोटरी एन.डी.सेतिया, डॉक्टर टी.एल.अरोड़ा और नंदकिशोर सोमानी का सम्मान किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष महेश कुमार सेखसरिया, महामंत्री सुभाष चंद्र गुप्ता, नगरपालिका के उपाध्यक्ष पवन कुमार ओझा, पूर्व पार्षद सुनील कुमार छाबड़ा एवं भाजपा युवा नेता अमित भादू आदि ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।

यह ब्लॉग खोजें