रविवार, 22 अक्तूबर 2017

रणजीत सिंह कंग Retd. जज की स्मृति में गुरु द्वारा श्री गुरु सिंघसभा सूरतगढ़ में कमरे का निर्माण होगा



सूरतगढ़ 22.10.2017.

स.रणजीतसिंह कंग सेवा निवृत्त सेशन जज की स्मृति में गुरु द्वारा श्री गुरु सिंघसभा सूरतगढ़ में एक कमरे का निर्माण किया जाएगा। स्व.कंग के पुत्र इस कमरे  निर्माण कराएंगे।

रणजीत सिंह कंग ने अपनी पत्नी छविन्द्रकौर की स्मृति में  यहां कमरे का निर्माण कराया था। अब उसी कमरे के चिपते ही रणजीत सिंह कंग की स्मृति में कमरे का निर्माण होगा।

गुरु द्वारा में सहज पाठ हो रहा है जिसका भोग 24 अक्टूबर को व अंतिम अरदास होगी।

वरिष्ठ वकील एवं पूर्व विधायक सरदार हरचंद सिंह सिद्धू के साले सरदार रणजीत सिंह कंग का स्वर्गवास ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हो गया था।

उनकी उम्र करीब 66 वर्ष थी। (कंग की बहिन निर्मल कौर का विवाह स. हरचंद सिंह सिद्धू से हुआ। वे करीब सात आठ वर्षों से सिडनी में अपने पुत्र के साथ निवास कर रहे थे।

स्व.कंग मूलरूप से 14 पीएस(रायसिंहनगर) के थे और सूरतगढ़ में बसने के बाद वर्षों तक यहां वकालत की। स्व.कंग राजस्थान न्यायिक सेवा में भी रहे और सेशन न्यायाधीश के पद से स्वयं ने सेवा निवृत्ति प्राप्त की। न्यायिक सेवा में वे अजमेर,बारां, प्रतापगढ़, जोधपुर में रहे थे। वे बहुत मिलनसार थे।

कंग के निधन के बाद लोग सूरतगढ में हरचंद सिंह सिद्धू एवं निर्मल कौर के पास शोक व्यक्त करने को पहुंचने लगे। इनके निवास सिद्धु सदन पर बैठक रखी हुई है।

यह ब्लॉग खोजें