सोमवार, 29 मई 2017

पीलीबंगा क्षेत्र की 13 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म,:सूरतगढ़ के पास छोड़ भागे


दुष्कर्म करने वाले सभी पर पीलीबंगा थाने में मामला दर्ज हुआ है​

 पीलीबंगा 29 मई 2017. पीलीबंगा मंडी से कुछ दूरी पर स्थित दुलमाना गांव की 13 वर्षीय लड़की को घर से उठा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।घटना 26 मई की रात को घटित हुई और और उसी रात दुष्कर्म कर सूरतगढ के पास छोड़ भागे।
 लड़की के पिता ने पुलिस​ में मामला दर्ज कराया। पिता ने लिखाया। उसकी 13 वर्षीय पुत्री लघुशंका के लिए बाहर गई तब  सूरतगढ़ के किशनपुरा निवासी भागीरथ पुत्र सुखराम जाट,
 पल्लू  थाना क्षेत्र रानीसर गांव के राजू राम पुत्र जीवन राम जाट और चेतराम जाट लड़की को बाइक पर ले गए।
पल्लू क्षेत्र में कहीं सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया और रात में ही सूरतगढ क्षेत्र में छोड़ कर भाग गए।
 लड़की को सुबह होश आया तब उसने यह जानकारी दी इस जानकारी के आधार पर परिजनों को सूचना मिली तब-पीलीबंगा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

यह ब्लॉग खोजें