गुरुवार, 11 जून 2015

भाजपा सरकार राजस्थान में इतनी जल्दी फेल हो जाएगी,किसी ने नहीं सोचा था?

 अब तो जनता खुद बोलने लगी है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा।
स्पेशल रिपोर्ट- करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़ 11 जून- - सूरतगढ़ में आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार को अनेक आरोपों के घेरे में लपेटते हुए कहा कि ये सरकार इतनी जल्दी फेल हो जायेगी ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था। राज्य सरकार का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध होने लगा है। जनता खुद बोलने लग गई है।
गहलोत ने भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार पर आरोप लगाए कि जन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करने के बजाय कांग्रेस राज में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया ह, या कमजोर व धीमें कर लुंज पुंज कर दिया। इस कारण से जनता में भारी आक्रोश है।
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में इंदिरागांधी नहर के बाद रिफाइनरी सबसे बड़ी परियोजना थी जिसे केन्द्र सरकार द्वारा संचालित किया जाना था और अन्य राज्य की वनिस्पत राज्य सरकार की 26 प्रतिशत सर्वाधिक भागीदारी होने के बावजूद भाजपा सरकार उसमें मीनमेख निकाल रही है और प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में जब विधायकों की सुनवाई भी नहीं होती तो जनता ऐसी सरकार से क्या उम्मीद करे। भाजपा कि विधायक स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे
है

गहलोत ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि वो राज्य सरकार से जबाब मांगे कि प्रदेश में यह सब क्या हो रहा है?
अशोक गहलोत पूर्व सांसद शंकर पन्नू की पुत्री की शादी समारोह में शामिल होने के लिए श्रीगंगानगर जाने के लिए ट्रेन से सूरतगढ़ पहुंचे और यहां पर कुछ समय रूक कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पत्रकारों से बातचीत कर कार से श्रीगंगानगर रवाना हो गए।

यह ब्लॉग खोजें