संयुक्त व्यापार मंडल चुनाव का जोरदार कम्पीटिशन.अध्यक्ष पद 8 नामांकन.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 10 मार्च 2026.
शहर की बड़ी व्यापारिक संस्था " संयुक्त व्यापार मंडल " के चुनाव नामांकन के अंतिम समय तक अध्यक्ष पद के लिए 8 नामांकन होने के साथ ही वोटों की होड़ शुरू हो गई। आज से वोट और समर्थन के लिए संपर्क भी शुरू हो गया। इस बार कुछ गहमागहमी अधिक है।
* एक बात साफ हो गई कि टक्करें होंगी और मतदान भी होगा। सर्व सम्मति संभव नहीं है और लग रहा है कि 8 नामांकन में से एक दो नाम ही वापस हों। अपने को सभी मजबूत और श्रेष्ठ मान रहे हैं। शहर के हजारों दुकानदारों के हितों के लिए अध्यक्ष बहुत सिंसियर और सभी विभागों में कुछ और बहुत कुछ कर सकने वाला हो। कभी विवाद हो तो समझदारी से मामला निपटा सकने की क्षमता वाला हो।
👌 नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
* अध्यक्ष के नामांकन.
1- पंकज शर्मा
2-अवतार सिंह
3- प्रमोद ज्याणी
4- अशोक धमीजा
5- वेद भूतना
6-किशोर गाबा
7- घनश्याम आहूजा
8- घनश्याम भटेजा
* सचिव के नामांकन.
1- जितेंद्र मोहता
2-सनी चुघ
3- नरेन्द्र कालड़ा
4-अनिल राजपुरोहित
* कोषाध्यक्ष के नामांकन.
1- नवीन वर्मा सोनी
2- राजेश नरूला
3- महेंद्र जैन
******