मंगलवार, 25 नवंबर 2025

सूरतगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर.रिपोर्ट.

 


* करणी प्रेस इंडिया रिपोर्ट.

सूरतगढ़ 25 नवंबर 2025.

 कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर का सूरतगढ़ में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। यह स्वागत विधायक डूंगराम गेदर के विधायक जन सेवा केंद्र पर किया गया। कुन्नर का अर्जुनसर, राजियासर, सूरतगढ़ विधायक जनसेवा केन्द्र, ओशो ध्यान केन्द्र, पालीवाला तथा भगवानगढ़ में कार्यकर्ताओं की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए।



जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर ने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे लिए जिला अध्यक्ष है। संगठन को बूथ स्तर से जिला स्तर तक मजबूत करना और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना हमारी पहली प्राथमिकता है। देश में वोट चोरी, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की दुर्दशा जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

विधायक जनसेवा केन्द्र सूरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक  डूंगरराम गेदर ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह कुन्नर युवा, जोशीले और निष्ठावान नेतृत्वकर्ता हैं। इन्होंने किसानों के  लिए संघर्ष किया है और विधानसभा में भी लगातार जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाते आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अडिग खड़े रहना इनकी पहचान है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री परमजीत सिंह रंधावा, वरिष्ठ नेता बलराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, युवा नेता गगन वडिंग, पूर्व प्रधान हरिराम गोदारा, पूर्व उपप्रधान कृष्ण गोदारा, अमित कड़वासरा, जिला परिषद सदस्य जुलेखां बेगम, बरकत अली, इंद्रजीत रंधावा, नगर अध्यक्ष प्रवीण गोयल, जे.पी. गहलोत, बंशीधर छाबड़ा, नरेंद्र शर्मा, साहब सिंह भुल्लर, जगदीश गोदारा, अमर सिंह राठौड़, श्योपत भोभरिया, युसूफ खान, ओमप्रकाश गेदर, गंगासिंह कुलचानिया, भीम जोशी, रामकुमार सिंह, फारुख मोहमद, सरपंच केसराराम टाक, मुस्ताक खान, सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

राजियासर स्टेशन पर स्वागतकर्ताओं में ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी स्वामी, बनवारी थोरी, पूर्व सरपंच मनोहर सिंह, बजरंग शर्मा, भागीरथ झोरड़, चेतराम नेहरा, पृथ्वी स्वामी, लोकेश जैन, कुलदीप सुथार, नेतराम स्वामी, सिकंदर खान, बागी शाह, राजाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

ओशो ध्यान केन्द्र में सुखविंदर सोढ़ी द्वारा,पालीवाला में मण्डल अध्यक्ष इंद्राज कालवा और भगवानगढ़ में मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल बिश्नोई के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपार उत्साह के साथ जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। ०0०






*००००

यह ब्लॉग खोजें