सोमवार, 29 सितंबर 2025

ममता नायक श्रीगंगानगर के फील्ड पर.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

ममता नायक भाजपा की भविष्य की एक ताकत बनने के लिए श्रीगंगानगर के फील्ड पर आ पहुंची है और उसका प्राथमिक संपर्क शुरू हो चुका है। सन् 2029 लोकसभा चुनाव की एक निर्देशित सोच और अभियान के तहत ममता नायक श्रीगंगानगर जिले की धरती पर रहेगी और उसका यह रहना यहां मजबूत जुड़ाव पैदा करेगा। भाजपा सन् 2029 में इस क्षेत्र में इतिहास रचना चाहती है। 



ममता नायक ने श्रीगंगानगर लोकसभा सीट पर सन् 2024 के चुनाव में भाजपा टिकट के लिए कोशिश की थी। भाजपा की टिकट प्रियंका बेलान को मिली लेकिन वे जीत नहीं पाई। उनके चुनावी संपर्क में अनेक कमजोरियां रही जिनमें बड़ी कमजोरी रही कि वे मीडिया से मिल नहीं पाई। भाजपा नेताओं का साथ भी नहीं मिल पाया जिसका बड़ा कारण संगठन का पावरफुल न होना रहा। भाजपा संगठन तो अब अधिक कमजोर है और ममता नायक को यह ध्यान में रखते हुए ही अपना संपर्क और टीम बनानी होगी। सन् 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ममता नायक पर एक विवरणात्मक स्टोरी करणी प्रेस इंडिया में प्रकाशित की गई थी। वह स्टोरी अभी भी देखी जा सकती है जिसमें ममता नायक को जाना जा सकता है। 

 यहां क्लिक करें।


https://www.karnipressindia.com/2024/03/blog-post.html


29 सितंबर 2025.

०0०






००००

यह ब्लॉग खोजें