रविवार, 28 सितंबर 2025

सूरतगढ़:भगतसिंह जयंती.2025 रिपोर्ट.

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 28 सितंबर 2025.

शहीदे आजम भगत सिंह की 119 वीं जयंती भगत सिंह चौक पर हर्षोल्लास से मनाई गई। शहीदे आजम भगत सिंह के प्रतिमा और चित्र पर महावीर भोजक द्वारा तिलक कर पुष्पमाला  पहनाई गई।  

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धासुमन  अर्पित कर शहीद ए आजम भगत सिंह को याद किया गया। शहीदे आजम भगत सिंह  अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा भगत सिंह तेरा नाम रहेगा के जयघोष के साथ  देशभक्ति की भावना से वातावरण को  गूंजायमन कर दिया गया। 

 इस गरिमामय समारोह में महावीर भोजक व समाजसेवी योगेश स्वामी ने युवाओं को नशे से दूर रहने व भगत सिंह के विचारों पर चलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया। मदन ओझा ने कहा की देश के युवा कट्टरपंथी व चरमपंथी लोगों के  उकसावे में आकर देश के सांप्रदायिक सद्भाव को नहीं बिगाड़े।

 इस अवसर पर  पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष परसराम भाटिया,नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा, पूर्व प्रधान बिरमा नायक,शशि मूंधड़ा, किशन लाल स्वामी, लोकतन्त्र सेनानी महावीर प्रसाद पारीक, किशोर गाबा, डॉ राहुल छाबड़ा, इंजी रमेश चंद्र माथुर,भवानी शंकर भोजक, रमेश पारीक, हर्षवर्धन सिंह भाटी, शक्ति सिंह भाटी, गुलजारीलाल सुखीजा, संजय सियाग, विनोद झोरड, कौशल उपाध्याय, विमल सिंह राजपूत, जगदीश सेन, अमर सिंह आदि भी उपस्थित थे।०0०





यह ब्लॉग खोजें