शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

"पीएम मोदी के मिशन" को पलीता:सूरतगढ़ नगरपालिका स्टोर में लाखों के थैले बंद.



* करणीदानसिंह राजपूत *

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को नगरपालिका मंडल सूरतगढ़ और यहां के अधिशासी अधिकारियों ने पलीता लगाया और लाखों रूपयों के धैले लोगों में बांटने के बजाय स्टोर में बंद करके रखवा दिए। इस राजनीति में किसका दिमाग काम कर रहा था यह तो अधिकारिक जांच में ही सामने आ पाएगा। स्टोर के स्टाक रजिस्टर में कितने थैले हैं और असल में कितने हैं इसकी जांच से पहले अब इनका वितरण किया जाना भी घोटाला होगा। अब इनकी गणना पहला काम है क्योंकि इन थैलों में से कभी थैले वितरण हुए हों ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ न कोई अभियान ही चला।


* ये किसने कितनी संख्या में कितनी राशि में कब सप्लाई किए? उस समय अधिशासी अधिकारी कौन था और उसके बाद कितने आए जिन्होंने स्टोर में बंद रहने दिए? स्टोरकीपर की भूमिका भी दोषमुक्त नहीं मानी जा सकती। भ्रष्टाचार मिशन में बेहद बदनाम इस नगरपालिका में अधिकारियों को पीएम के मिशन को चलाने की फुर्सत नहीं थी।

* थैलों पर स्वच्छ भारत और गांधी चश्मा छपा है। प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश छपा है। नगरपालिका मंडल सूरतगढ़ छपा है। 

भारत सरकार ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया था और महीनों पहले ही यह अधिसूचना जारी करदी थी। जन जागरण के लिए व्यापक प्रचार किया गया और इसकी तैयारी भी हर स्तर पर की गई थी। नगरपालिका सूरतगढ़ में भी तैयारियां हुई। इन तैयारियों में ये थैले भी वितरण किए जाने धे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को पलीता लगा दिया। मोदी की योजना को पलीता लगाना मामूली बात नहीं है। अब जांच में ही खुलासा होगा और उसमें कोई भी जांच अधिकारी लीपापोती नहीं कर पाएगा। दो पार्षदों हरीश दाधीच और राजीव चौहान की पकड़ में यह गड़बड़ी आई और उन्होंने इन थैलों के वितरण की मांग ईओ से की लेकिन उन्होंने भी इस पत्र पर तुरंत गौर करने लायक नहीं  समझा।

23 फरवरी 2024.

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान)

94143 81356.

********





०0०








यह ब्लॉग खोजें