रविवार, 28 मई 2023

पृथ्वी मील प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए. राजस्थान में जेजेपी चुनाव लड़ेगी:

 

* राजस्थान में BJP के साथ मिलकर  लड़ेगी चुनाव *

* करणीदानसिंह राजपूत *

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने राजस्थान में सन् 2023 का  विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने की घोषणा कर दी है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जयपुर में 26 मई पत्रकारवार्ता मे पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए चुनावी शंखनाद किया। जेजेपी भाजपा की सहयोगी पार्टी है।
जेजेपी ने श्रीगंगानगर के पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। पृथ्वी सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पार्टी ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नंदकिशोर के बेटे प्रतीक मेहरिया को युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके और कोटपूतली से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके रामनिवास यादव को प्रदेश प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फारुख अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
जेजेपी में काफी समय से काम कर रहे जयपुर निवासी मोहम्मद फारुख शेख को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
👍 अजय चौटाला ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब राजस्थान में ये मेहनती, ऊर्जावान पदाधिकारी संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जेजेपी निरंतर राजस्थान में काम कर रही है। पार्टी के साथ निरंतर नए साथी जुड़ रहे हैं और मजबूत साथियों को जिम्मेदारी देकर संगठन को और प्रभावी बनाया जाएगा।
राजस्थान में चुनाव लड़ने के  संदर्भ में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि राजस्थान उनकी और उनके दादा एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ देवीलाल की कर्मभूमि है। प्रदेश के लोगों का सदैव स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है।
* उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पुरानी सहयोगी पार्टी है और राजस्थान में दोनों पार्टियां आपसी तालमेल के साथ चुनाव लड़ेंगी। अभी चुनाव में समय है और बीजेपी-जेजेपी बातचीत करके इस विषय पर निर्णय लेगी।इस अवसर पर संजय चोपड़ा, हरियाणा डिप्टी सीएम के सचिव सुरेश चौधरी भी उपस्थित थे।
अजय चौटाला ने यह भी कहा कि राजस्थान की मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार से लोग परेशान हैं। जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है क्योंकि लगातार कांग्रेस की आपसी गुटबाजी का जनता को नुकसान पहुंच रहा है।
28 मई 2023.
०0०




यह ब्लॉग खोजें