शनिवार, 31 दिसंबर 2022

सूरतगढ़ अतिक्रमण तोड़े.वार्ड नं 9 में नोहरे कोठे खाली:माफिया गायब.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सन् 2022 का अंतिम दिन 31 दिसंबर। दिन शुरू हुआ और करीब 10 बजे समाचार फैला कि नगरपालिका का अतिक्रमण निरोधक दल वार्ड नं 9 में जेसीबी के साथ अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चला रहा है। आज शनिवार की छुट्टी और साल का अंतिम दिन। किसी को अनुमान नहीं था कि आज अचानक यह होगा। यह भनक थी कि माफिया इन खाली नोहरों में लोगों को बसाने वाला है। इसके बाद नगरपालिका तोड़ेगी तो पालिका को आरोपों के घेरे में लिया जाएगा। लेकिन पालिका प्रशासन ने अचानक अभियान चला दिया।


पालिका प्रशासन के पास पक्की सूचना थी कि विशाल कब्जों वाले निर्माणों में कोई बसा हुआ नहीं है। विशाल भूखंडों पर गरीब तो कब्जा करने की हिम्मत नहीं कर सकता। नोहरे और एक एक कमरे सभी खाली। किसी में रहने के प्रमाण नहीं तो बनाए किसने? इस सवाल का एक ही जवाब निकलता है कि भूमाफिया ने ही बनाए ताकि दस पंद्रह  लाख में एक एक बेच कर मालामाल होते जाएं। लेकिन आज अतिक्रमण तोड़े जाने के समय माफिया कोई हाजिर नहीं हुआ। माफिया हाजिर होता तो मुकदमा होने का डर था। यह वार्ड भाजपा पार्षद का है और यह आश्चर्यजनक आरोप है कि किसी दूसरे पार्षद ने यहां बड़े बड़े अतिक्रमण करवाए। क्या वार्ड पार्षद ने नगरपालिका में इन अतिक्रमण होने की शिकायत पालिका में की और पालिका प्रशासन ने उस पर क्या कार्यवाही की? पार्षद को बताना चाहिए। यदि दूसरे पार्षद का हाथ रहा है तो वह भी लिखित में अभी भी दिया जा सकता है।






* इस अभियान के तहत करीब आधे दर्जन से भी अधिक अवैध अतिक्रमण जिसमे चार दिवारी,मकान जेसीबी की सहायता से हटाए गए। इस दौरान कालूराम सेन, मनिंदर कुमार, पूर्णराम, जगदीश प्रसाद,हरिराम,जमादार व अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।०0०





यह ब्लॉग खोजें