शनिवार, 5 नवंबर 2022

सूरतगढ़ सीट पर 2023 में कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार: ताजा सूची.




  * करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 नवंबर 2022.

विधानसभा की सूरतगढ़ सीट पर 2013 और 2018 में कांग्रेस पार्टी की भारतीय जनता पार्टी के हाथों पराजय हुई। मील परिवार के 2 कैंडीडेट्स पूर्व विधायक गंगाजल मील 2013 में और हनुमान मील 2018 में जीत नहीं पाए। 

* अब यह सीट कांग्रेस प्राप्त करना चाहती है और भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार जीत कर  हैट्रिक बनाना चाहती है। 

👍वर्तमान में कांग्रेस टिकट के दावेदारों में पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर जिन्होंने चुनाव लड़ा वे हनुमान मील इस बार भी प्रबल दावेदार शिखर पर हैं। इस सूची में पुराने नेता के रूप में बलराम वर्मा हैं।अन्य गंभीर दावेदारों में अमित कड़वासरा है जिनका परिवार पचासों सालों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। डूंगरराम गेदर और गगनदीप विडिंग भी प्रभावशाली दावेदारों में हैं। डूंगरराम गेदर पहले बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस में आने के बाद वर्तमान में राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। गेदर को राज्यमंत्री का दर्जा है। सन् 2003 से अब तक के 4 चुनावों में कांग्रेस केवल एक बार 2008 में ही जीती है। बलराम वर्मा चुनाव की तैयारी कई महिनों से कर रहे हैं और गांवों में संपर्क कर रहे हैं।०0०







यह ब्लॉग खोजें