पूर्व विधायक हरचंद सिंह के साले रणजीतसिंह कंग का स्वर्गवास
सूरतगढ़ 15.10.2017.
वरिष्ठ वकील एवं पूर्व विधायक सरदार हरचंद सिंह सिद्धू के साले सरदार रणजीत सिंह कंग सेवानिवृत्त सेशन न्यायाधीश का स्वर्गवास आज ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हो गया।
हिंदुस्तान के समय शाम करीब 5:30 बजे ह्रदय गति रूक जाने से निधन हुआ। उनकी उम्र करीब 66 वर्ष थी। (कंग की बहिन निर्मल कौर का विवाह स. हरचंद सिंह सिद्धू से हुआ।)
वे करीब सात आठ वर्षों से सिडनी में अपने पुत्र के साथ निवास कर रहे थे।
स्व.कंग मूल रूप से 14पीएस(रायसिंहनगर) के थे और सूरतगढ़ में बसने के बाद वर्षों तक यहां वकालत की। स्व.कंग राजस्थान न्यायिक सेवा में भी रहे और सेशन न्यायाधीश के पद से स्वयं ने सेवा निवृत्ति प्राप्त की। न्यायिक सेवा में वे अजमेर,बारां, प्रतापगढ़, जोधपुर में रहे थे। वे बहुत मिलनसार थे।
कंग के निधन की सूचना मिलते ही जानकार व अन्य जन सूरतगढ में हरचंद सिंह सिद्धू एवं निर्मल कौर के यहां शोक व्यक्त करने को सिद्धु निवास पर पहुंचने लगे हैं।