सोमवार, 22 फ़रवरी 2016

आपातकाल बंदी पेंशन सभी राजनैतिक बंदियों को दी जाने की माँग:


आपातकाल लोकतंत्र मंच के प्रदेश संयोजक प्रभात रांका का मुख्यमंत्री राजस्थान को माँगपत्र:
मांगपत्र 15 फरवरी 2016 को भेजा गया:
स्पेशल रिपोर्ट- करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़ 22 फरवरी 2016.
राजस्थान सरकार द्वारा आपातकाल बंदियों को दी जा रही पेंशन शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेलों में बंद रखे गए लोगों को भी दी जाने की मांग राजस्थान में निरंतर उठ रही है तथा आपातकाल लोकतंत्र मंच के राजस्थान प्रदेश संयोजक प्रभात रांका भीलवाड़ा ने ताजा पत्र भेजा है।
रांका ने लिखा है कि सन 1978 में सरकार ने सभी बंदियों को समान मान कर ही सहायता राशि प्रदान की थी। रांका ने उस आदेश की प्रति भी संलग्र की है। विदित रहे कि वर्तमान राजस्थान सरकार ने मीसा व रासुका के बंदियों को ही पेंशन देने का आदेश जारी किया हुआ है। शांतिभंग संबंधी एक प्रस्ताव पूर्ण तैयार किया हुआ मुख्यमंत्री के पास करीब 6 माह से अधिक समय से विचाराधीन है और उस पर केवल हसताक्षर करने ही बाकी हैं।
रांका का पत्र व आदेश की प्रतियां यहां दी जा ही है।






यह ब्लॉग खोजें