सोमवार, 11 नवंबर 2013

पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया ने भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भादू को समर्थन दिया:



 

खास खबर- करणीदानसिंह राजपूत       फोटो- रमेश स्वामी

सूरतगढ़, 11 नवम्बर। भाजपा में मनुहार के बाद रामप्रताप कासनिया व उनके समर्थकों ने प्रत्याशी राजेन्द्र भादू का साथ देने की घोषणा करदी। करीब 10 बजे कासनिया, प्रधान सुभाष भूकर, गोपाल लेघा,विजय गोयल व अन्य सैंकड़ों लोग राजेन्द्र के साथ हुए। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भादू आज सुबह कासनिया निवास पहुंचे और बातचीत की। इसके बाद कासनिया जिंदाबाद के नारे लगाए गए। आम सभा में भाजपा के नेताओं ने हाथों में हाथ डाल ऊंचे उठा कर एकता प्रदर्शित की।
भाजपा की चुनावी सभा में पुरानी धानमंडी में लोगों की उत्साहित भीड़ थी। ऐसी भीड़ इस चुनाव में पहली बार देखी गई। 

वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोदी की अध्यक्षता में हुई चुनावी सभा को प्रत्याशी राजेन्द्र भादू, पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया,पूर्व विधायक अशोक नागपाल,प्रधान सुभाष भूकर,पूर्व प्रधान पंचायत समिति चंदुराम लेघा,स.शरणपालसिंह,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती राजेश सिडाना, जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी मोदी,हंसराज पूनिया,देहात मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र घिंटाला,नगर मंडल अध्यक्ष गुरदर्शनसिंह सोढ़ी महामंत्री धर्मदास सिंधी,पीताम्बर दत्त शर्मा,राजेन्द्र सेतिया,किशन भार्गव, पुरूषोत्तम शर्मा,रेंवतराम मेघवाल,कृष्ण डांग महामंत्री नगर मंडल मुरलीधर पारीक आदि ने संबोधित किया।
चुनाव कार्यालय का उदघाटन रामप्रताप कासनिया ने किया।
 

सभा के बाद जूलूस के रूप में लोग उपखंड कार्यालय के आगे पहुंचे। राजेन्द्र भादू ने अपना नामांकन पेश किया।
एकजुटता का प्रदर्शन:विजेन्द्र पूनिया,गुरदर्शनसिंह सोढ़ी,अशोक नागपाल,रामप्रताप कासनिया,राजेन्द्र भादू व नरेन्द्र घिंटाला
 

चुनावी सभा में उमड़े लोग

जूलूस
नामांकन पेश करते हुए राजेन्द्र भादू

यह ब्लॉग खोजें