रविवार, 28 जनवरी 2018

सूरतगढ़: गणतंत्र दिवस 2018.एडीएम चांदमल वर्मा ने ध्वजारोहण किया-रिपोर्ट



-  करणीदानसिंह राजपूत -

सूरतगढ़ में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर चांदमल वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर चांदमल वर्मा और  उपखंड अधिकारी श्रीमती सीता शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया।

 समारोह में  विधायक राजेंद्र सिंह भादू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल छाबड़ा, तहसीलदार अजीत गोदारा, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी जुबेर खान मौजूद थे।

 समारोहों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने रंग जमाया।  विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं की ओर से व्यायाम प्रदर्शित किया गया।

नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल छाबड़ा और अग्निशमन सेवा कार्यालय पर उपाध्यक्ष पवन ओझा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सूरतगढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन परिसर में मुख्य अभियंता एम एल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।






यह ब्लॉग खोजें