सोमवार, 3 अप्रैल 2017

वसुंधरा बस्तियों में अवैध बूचड़खाने कब बंद करवाएगी



- करणीदान सिंह राजपूत -

उत्तर प्रदेश में सरकार ने अवैध संचालित हो रहे बूचड़खाने बंद करवा दिए हैं और लाइसेंस  शुदा बूचड़खानों के संचालकों पर नियमानुसार चलने वास्ते सख्ती की है। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में तेजी लाई गई है।

उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों पर रोक से देश भर में हलचल मची है लेकिन राजस्थान में अवैध चल रहे बूचड़खानों पर सख्तीअभी तक नहीं हुई है। बस्तियों में अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं। 

राजस्थान सरकार अवैध बूचड़खानों पर कब रोक लगाएगी? बस्तियों में चल रहे अवैध बूचड़खाने कब रोके जाएंगे? लाइसेंसशुदा बूचड़खाने नियम तोड़ कर चल रहे हैं उन पर सख्ती कब होगी? 

राजस्थान के जागरुक लोग व पशु प्रेमी वसुंधरा के बोलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि राजस्थान की भाजपा सरकार चुप्पी धारण किए हुए क्यों पड़ी है? क्या राजस्थान सरकार इसके लिए भी मांग की जाने की प्रतीक्षा कर रही है या राजस्थान के मुख्यमंत्री को अवैध बूचड़खानों पर रोक लगाने में कोई डर लग रहा है? अवैध बूचड़खाने ही सबसे अधिक पशु तस्करों को पनपाने में लगे हुए हैं। 

यह ब्लॉग खोजें