रविवार, 17 जुलाई 2016

अनाया बिटिया प्यारी बिटिया:लोरी


अनाया बिटिया प्यारी बिटिया
सबकी प्यारी राजदुलारी
ऐ ऐ करती हाथ नचाती
गोदी में चढऩे को इतराती।
अनाया बिटिया प्यारी बिटिया
चीकू चूहे की पूंछ पकड़ती
चीकू उछले तो डर जाती
माँ की छाती से चिप जाती।
अनाया बिटिया प्यारी बिटिया
स्यानी स्यानी प्यारी प्यारी
दादी जै जै करना सिखलाती
दादा संग लिपट जाती।
अनाया बिटिया प्यारी बिटिया
मामा बड़के छोटे आए
रंग बिरंगे खिलौने लाए
कभी प्यार करे कभी मारे।
अनाया बिटिया प्यारी बिटिया
मम्मी पापा बात करें
दूध पिलाएं शहद चटाएं
गोदी लेकर लोरी गाएं।
अनाया बिटिया प्यारी बिटिया
चाचा चाची की दुलारी
तस्वीरें देख मुस्काती
पकड़  फाडऩे को लपकती।
अनाया बिटिया प्यारी बिटिया
कभी पापा कभी मम्मी
गोदी में ले ले थपकाते
धीमी धीमी लोरी सुनाते।
- करणीदानसिंह राजपूत.
सूरतगढ़
94143 81356.
----------------------

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

यह ब्लॉग खोजें