बढ़ती गैस कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 15 मार्च 2036. कांग्रेस ने
घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों, स्टॉक और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि तथा सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद करने के विरोध में इंदिरा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान विधायक डूंगर राम गेदर ने कहा कि यदि देश में गैस की कोई कमी नहीं है तो फिर सिलेंडरों के दाम तीन गुना तक कैसे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि पहले जो गैस सिलेंडर लगभग 25 दिनों में उपलब्ध हो जाता था, अब उसकी अवधि बढ़ाकर लगभग 45 दिन कर दी गई है। कई स्थानों पर ऑनलाइन गैस बुकिंग भी बंद होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम जनता, छोटे व्यापारियों और सामाजिक संस्थाओं पर पड़ रहा है। कई सामुदायिक कार्यक्रमों और धार्मिक स्थलों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गैस महंगी होने के कारण भोजन और भंडारा व्यवस्था प्रभावित हुई है। अयोध्या की राम रसोई, वाराणसी में मां अन्नपूर्णा रसोई, पंचकुला के मंदिरों, पटना के श्री महावीर जैन मंदिर, बेंगलुरु के बाणशंकरी मंदिर, सिकंदराबाद के गणेश मंदिर तथा जगन्नाथ धाम सहित कई स्थानों पर गैस के स्थान पर वैकल्पिक ईंधन की व्यवस्था करनी पड़ी है।०0०