शनिवार, 27 दिसंबर 2025

सूरतगढ़: जुगाड़ से समस्या निदान.सावधान रहें।

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 27 दिसंबर 2025.

नालों पर ढक्कन ( फेरो कवर ) टूटे तो तुरंत ही नया लगा दिया जाना चाहिए मगर यहां नये के बजाय पहले जुगाड़ किया जाता है। करनाणी धर्मशाला के आगे ट्रैफिक पुलिस गुमटी के पास नाले का ढक्कन एक फेरो कवर टूट गया वहां नया लगाने के बजाय सीमेंट कंक्रीट मलबे का बड़ा टुकड़ा फंसाया गया। नजर चूकी और पहले नाले में गिरते अब मलबे के टुकड़े से टकरा कर सड़क पर गिरकर चोटिल होंगे। जुगाड़ के लिए नगरपालिका प्रशासन को ' दिमाग चलाने ' की बधाई दी जानी चाहिए। भाजपा का राज है इसलिए भाजपाइयों की वाह वाह की जानी चाहिए कि नगरपालिका में पूरा स्टाफ ही जुगाड़ से लगाया हुआ है।०0० 

👍एक काम करें यह सूरतगढ़ के भाजपा नेताओं पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों को फार्वर्ड करें जिनको आप जानते हैं।०0०




०0०

यह ब्लॉग खोजें