गुरुवार, 6 नवंबर 2025

दिल्ली:जेएनयू:एबीवीपी की हार होना शर्मनाक.वाम गठबंधन ने चारों पद जीते.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

* 6 नवंबर 2025.

देश की राजधानी दिल्ली के छात्र संघ चुनाव राजनैतिक रूप में सदा चर्चित होते रहे हैं। बड़ी चर्चा होती है कि एबीवीपी जीती या हारी। आम चर्चा में जीत हार को भाजपा से जोड़ कर देखा जाता है।

इस बार जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव में चार उच्च पदों पर एबीवीपी( अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) की पराजय और वाम गठबंधन की जीत ने चौंकाया है। पिछले वर्ष एबीवीपी ने एक सीट जीती थी लेकिन इस बार वह भी नहीं जीत पाई।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव और हर गतिविधि पर सारे देश की नजरें रहती है।

इस बार अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव और संयुक्त सचिव चारों पदों पर वाम गठबंधन की जीत हुई है और एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद) की  हार हुई है।

 अध्यक्ष पद पर वाम गठबंधन की अदिति मिश्रा जीती। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विकास पटेल को हराया।

 उपाध्यक्ष पद पर वाम गठबंधन की के. गोपीका जीती।उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तान्या कुमारी को पराजित किया।

 महासचिव पद पर वाम गठबंधन के सुनील यादव जीते। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राजेश्वर कांत दुबे को हराया।

 संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली की जीत हुई उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनुज दमारा को हराया।

* लेफ्ट गठबंधन में ए आई एस ए, एस एफ आई और डीएसएफ शामिल थे।०0०

़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़

करणी प्रेस इंडिया में 5 नवंबर 2025 से विज्ञापन की नयी बढी दरें लागू कर दी हैं। अब नयी नीति से ही कार्य होगा। प्रेसकान्फ्रेंस समाज सेवा की है या पब्लिसिटी की है, उसके अनुरूप समाचार लगाने और नहीं लगाने की नीति होगी। संपर्क : करणीदानसिंह राजपूत. 9414381356.

़़़़़़़़़़़़़़़़़़़







०0०

यह ब्लॉग खोजें