सूरतगढ़ 31 अक्टूबर 2025. यहां के ट्रैफिक इंचार्ज मूलसिंह शेखावत को उच्चाधिकारी द्वारा मौखिक आदेश से जैतसर पुलिस थाने में लगा दिये जाने के बाद से करीब एक सप्ताह से यहां पद खाली है। मूलसिंह शेखावत ने यहां 17 जुलाई 2021 को ड्युटी जोइन की थी। सामान्यत: इंचार्ज 3 साल रहने की परिपाटी है लेकिन मूलसिंह 4 साल से अधिक रह गये। सूरतगढ़ में शाम को मुख्य बाजार में भीड़ आवागमन बढ जाता है इसलिए इंचार्ज पद पर तुरंत ही नियुक्ति की जानी चाहिए।०0०
०0०



