* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 26 अक्टूबर 2025,
करणी माता मंदिर प्रांगण में राजपूत क्षत्रिय सरदारों की बैठक में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम राजपूत क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष श्रीभीखसिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुआ जिसमें एक दूजे को शुभकामनाएं देने के अलावा विभिन्न कार्यों पर विचार विमर्श हुआ।
नयी कार्यकारिणी में श्री रामसिंह बड़गुजर प्रेस प्रवक्ता,श्री पदम सिंह भाटी और श्री देवी सिंह राठौड़ को सह सचिव मनोनीत किया गया।
👌 सर्वाधिक महत्वपूर्ण निर्णय राजपूत क्षत्रिय संघ का आजीवन सदस्यता शुल्क शुल्क ₹5100 निर्धारित किया गया।
*दशहरा पर्व पर रावण दहन के समय हुई दुर्घटना में पत्रकार लक्ष्मण सिंह को बचाने वाले पंकज सिंह चौहान कर्मचारी(फायर ब्रिगेड, सूरतगढ़) को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।नवरात्रि जागरण,महाराणा प्रताप जयंती और करणी माता मंदिर के अंडरग्राउंड में मिट्टी भराई के खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
शौचालय और छत मरम्मत: मंदिर के शौचालय और कार्यालय की छत की मरम्मत और मंदिर की चार दिवारी के लिए प्रस्ताव पास किया गया।
समारोह बैठक में संरक्षक गण सर्वश्री हरि सिंह भाटी, भीम सिंह राठौड़ पहलाद सिंह राठौड़ व लाल सिंह बीका, अध्यक्ष भीख सिंह शेखावत,उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ,कोषाध्यक्ष भंवर सिंह जोधा उपस्थित थे। सदस्य सर्वश्री छत्रपाल सिंह बीका हनुमान सिंह सिसोदिया, लाभ सिंह भाटी, अशोक सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह परिहार, शायर सिंह गौड़, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, हरवीर सिंह चौहान, जय वर्धन सिंह राठौड़, मंदिर पुजारी भगवती प्रसाद भोजक उपस्थित थे।०0०
०0०




