शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

श्रीभगवान सेवटा सूरतगढ़ जिला संयोजक.पटेल की 150 वीं जयंती

  

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 अक्टूबर 2025.

भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर पूरे देश में उनकी जीवनी उनके कृत्य के बारे में बताने का अभियान चला रही है। इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में अभियान चलाए जाएंगे। जिला अध्यक्षों के अलावा जिला संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।  इस एक जिला संयोजक के अलावा दो शहर संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।

श्री गंगानगर जिले में यह अभियान चलाने के लिए जिला अध्यक्ष स.शरणपालसिंह मान हैं और संयोजक श्री भगवान सेवटा को मनोनीत किया गया है। श्री भगवान सेवटा संघ के स्वयं सेवक सूरतगढ़ के निवासी हैं। 




इस अभियान में दो दिन के लिए जिले में  विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सरदार पटेल के कार्यों को, देश के एकीकरण के बारे में विस्तार से आम जनता को बताया जाएगा। विदित रहे की 31 अक्टूबर सरदार पटेल का जन्मदिन होता है। ०0०








०0०

यह ब्लॉग खोजें