सरदार पटेल 150. एकता यात्रा शनिवार 8 को.बड़ी खबर.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर श्रीगंगानगर जिले में "सरदार 150 युनिटी मार्च" शनिवार 8 नवंबर 2025 को नरसिंहपुरा से चक 34 एल.एन.पी. तक करीब 5 किलोमीटर निकाला जाएगा।
इस मार्च (पैदल यात्रा) के जिला संयोजक श्रीभगवान सेवटा (सूरतगढ़) ने बताया कि यह कार्यक्रम नरसिंहपुरा के शिव मंदिर प्रांगण स्थल पर शुरू होगा। सरदार पटेल की जीवनी पर जानकारी दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा,भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,जिला कलेक्टर डा.मंजू,जिला पुलिस अध्यक्ष अमृता दोहन व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। यहां से झंडी दिखाकर यात्रा काफिले को रवाना किया जाएगा। नरसिंहपुरा से मांजुबास होकर यह यात्रा 34 एल.एन.पी. तक पहुंचेगी और वहां कार्यक्रम संपन्न होगा।
जिला संयोजक सेवटा ने बताया कि इसमें श्रीकरणपुर, रायसिंह नगर और सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोग भाग लेंगे।
सेवटा ने बताया कि हर बूथ से कम से कम एक सदस्य इस यात्रा में शामिल होगा। इस संबंध में
इन विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडल अध्यक्षों को सूचित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से एक सदस्य जो पैदल चल सके उसे कार्यक्रम में पहुँचने की व्यवस्था सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा करनी होगी। कार्यक्रम सही समय 10 बजे प्रातः शुरू हो जाएगा इसलिए सभी भाग लेने वालों को 9:30 बजे तक पहुँचना है। बूथ के कार्यकर्ता के साथ मंडल के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को भी उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होना है।
़़़़़़़़़
करणी प्रेस इंडिया में 5 नवंबर 2025 से विज्ञापन की नयी बढी दरें लागू कर दी हैं। अब नयी नीति से ही कार्य होगा। *प्रेसकान्फ्रेंस भी.समाज सेवा की है या पब्लिसिटी की है, उसके अनुरूप समाचार लगाने और नहीं लगाने की नीति होगी। संपर्क : करणीदानसिंह राजपूत. 9414381356.
़़़़़़़़़़़़़़़़़़़