ट्रैफिक पुलिस में एक पखवाड़े से इंचार्ज का पद खाली है और आवश्यकता से कम स्टाफ है इसलिए जिला स्तर जैसे सूरतगढ़ में इंचार्ज और स्टाफ बढाने की आवश्यकता जिला पुलिस अधीक्षक के लिए विचारणीय होनी चाहिए।
दीपावली के बाद से इंचार्ज का पद रिक्त है। इंचार्ज मूलसिंह शेखावत को मौखिक आदेश से जैतसर थाने में लगा दिया गया। इंचार्ज का पद खाली होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक को को इंचार्ज का पद तुरंत भरना चाहिए। इसके अलावा शहर के फैलाव, राष्ट्रीय उच्च मार्ग की स्थिति में कम से कम दो कांस्टेबल अधिक लगाए जाने चाहिए। जिला पुलिस अधीक्षक को यह स्थिति सूचित की गई है।०0०