शनिवार, 27 अप्रैल 2013
भाजपा में कुर्सी का महत्व नही:राजस्थान में भाजपा की सरकार होगी-मीनाक्षीलेखी
खास खबर: करणीदानसिंह राजपूत
बुधवार, 24 अप्रैल 2013
सूरतगढ़ के हालात बेहद खराब:पूर्व विधायक हरचंदसिंह का आमरण अनशन का नोटिस:

जाट अधिकारियों के बोलबाले से सूरतगढ़ को मुक्त कराने व इनके कार्यों की न्यायिक जांच की मांग
नगरपालिका के निर्माणों व अन्य कार्यों में हुए करोड़ों के घपलों की जांच
पहली खबर-करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़, 24 अप्रैल 2013. सूरतगढ़ के प्रशासनिक हालात बेहद खराब होने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक स.हरचंदसिंह सिद्धु ने राजस्थान सरकार को विधिक नोटिस दिया है जिसमें कार्यवाही नहीं होने पर 1 जून से सुभाष चौक पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी गई है। सिद्धु ने आरोपों में वर्तमान कांग्रेसी विधायक गंगाजल मील को व विभिन्न विभागों में तथा पुलिस में लगाए गए जाट अधिकारियों को भी शामिल किया है।
इस नोटिस की प्रतियां रजिस्टर्ड डाक से राजस्थान सरकार को मुख्य सचिव जयपुर के मार्फत,प्रमुख शासन सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर,निदेशक स्वायत शासन विभाग जयपुर, जिला कलक्टर श्रीगंगानगर और उपखंड अधिकारी सूरतगढ़ को भेज दी गई है।
सिद्धु ने विधिक नोटिस में उच्चाधिकारियों को लिखा है कि प्रशासन के सर्वोच्च शिखर पर बैठे आप लोगों को चारों तरफ चैन ही चैन नजर आता है,धरातल पर फैले दल दल को आपने ना देखा है ना देखने की कोशिश की है। असलियत समझने व जानने की कोशिश भी नहीं की गई।
सूरतगढ़ में महत्वपूर्ण पदों पर वर्षों से जाट अधिकारी ही लगाए जाने का आरोप लगाते हुए ब्यौरा दिया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर पद पर संतलाल बुडानिया जाट,उपखंड अधिकारी व उपखंड मजिस्ट्रेट पद पर मोहनलाल जाट,पुलिस उप अधीक्षक पद पर केसरीचंद जांदू जाट,सदर थानाधिकारी रणवीर सांई जाट,राजियासर थानाधिकारी राजेश सिहाग जाट,विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता पद पर जाट,पंचायत समिति के विकास अधिकारी पद पर जाट,कृषि उपज मंडी समिति के सचिव पद पर जाट और नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी पर पर पृथ्वीराज जाखड़ जाट लगाए हुए हैं। सिद्धु ने सवाल उठाया है कि विधायक गंगाजल मील के जाट होने के कारण दूसरी जाति का अधिकारी यहां पद स्थापित नहीं हो सकता। क्या प्रशासन जातिवादी है? सिद्धु ने लिखा है कि इसका एतराज निरंतर मेरे द्वारा किया जाता रहा है। इस नोटिस में सिद्धु ने पहली मांग सूरतगढ़ प्रशासन को जाटों से मुक्ति दिलाने की रखी है। इसके अलावा इनके द्वारा किए गए कार्यों की निष्पक्ष उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की है। सिद्धु ने इन पर गैर कानूनी कार्य करने का आरोप लगाया है।
पालिकाध्यक्ष बनवारीलाल,अधिशाषी अधिकारी पद पर रहे राकेश मेंहदीरत्ता व वर्तमान अधिशाषी अधिकारी पृथ्वीराज जाखड़,विधायक गंगाजल मील पर पालिका की संपत्ति बाबत व अन्य भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। सिद्धु ने लिखा है कि इनके बाबत मुख्यमंत्री, विभाग के मंत्री व प्रमुख शासन सचिव को बार बार लिखित में भेजा गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए यह विधिक नोटिस दिया जा रहा है।
नगरपालिका में कब्जों के भूखंडों के नियमितिकरण व पट्टे देने के मामलों में विधायक गंगाजल मील,पार्षद राजाराम गोदारा,पार्षद सलीम कुरैशी का नाम दिया गया है। वार्ड नं 6 की बीपीएल चयनितों कृष्णादेवी और धन्नीदेवी के साथ प्रशासन का सलूक सेंगटे खड़े कर देने वाला रहा है। वार्ड नं 5 के बीपीएल चयनित परिवार के मुखिया गोमदराम बाजीगर की पत्रावली नियमितिकरण की गायब कर दी गई है। इसके अलावा वार्ड नं 5 में लेखराम नाई द्वारा पितरजी मंदिर के नाम पर 24 बीघा भूमि हड़पने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाया गया है कि इस स्थान पर आए दिन अपराध होते हैं। यह आरोप भी लगाया गया है कि यहां पुलिस नगरपालिका प्रशासनों व विधायक गंगाजल मील का संरक्षण है। लिखा है कि न्यायिक जांच हो तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आऐंगे।
इसके अलावा नगरपालिका पर आरोप लगाया गया है कि 2009 से 2013 तक स्वीकृत आवासीय कॉलोनियों की विधि सम्मत जांच में जो तथ्य आऐंगे वो प्रशासन को हिला कर रख देंगे। सिद्धु ने इसकी भी न्यायिक जांच करवाने की मांग की है।
नगरपालिका की 40 करोड़ की सीवरेज योजना का जनाजा निकल जाने का आरोप लगाया है कि इसमें प्रशासन मौन धारण किए बैठा है।इसके अलावा 2009 से 2013 की सड़कें नाले नालियां व ट्री गार्ड आदि के निर्माण की जांच करवाने की मांग है।
रविवार, 14 अप्रैल 2013
गणगौर मेला सूरतगढ़:पुरानी परंपरा और प्रतियोगिता की नई रीत
विशेष रिपोर्ट-करणीदानसिंह राजपूत:फोटो-सुभाष राजपूत
सूरतगढ़, 13 अप्रेल 2013.गढ़ के पास में पुराने सूरत सागर स्थल पर प्रतिवर्ष की भांति गणगौर मेला आयोजित हुआ जिसमें शहर की विभिन्न समाजों की और विभिन्न स्थानों से गणगौरें मेले में लाई गई।
नगरपालिका ने इस वर्ष से गणगौर पर प्रतियोगिता रखी जिसमें अच्छी सजावट वाली गणगौर लाने वाली महिलाओं को युवतियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रथम घोषित गणगौर के लिए श्रीमती सुनीता पत्नी संतोषकुमार सोनी को 11 हजार रूपए प्रदान कर सम्मानित किया गया। द्वितीय घोषित गणगौर के लिए पूजा पुत्री महावीर देरासरी को 5100 रूपए प्रदान कर सम्मानित किया गया। तृतीय घोषित गणगौर के लिए 3100 स्पए प्रदान कर सरिता पुत्री दुल्लीचंद देरासरी को सम्मानित किया गया। इनके अलावा श्रेष्ठ घोषित गणगौरों के लिए लक्ष्मी सोनी,सुगनादेवी और राधा को पांच पांच सौ रूपए प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक गंगाजल मील द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल और अधिशाषी अधिकारी पृथ्वीराज जाखड़ भी उपस्थित थे। पालिकाध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल ने अगले वर्ष के लए पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष प्रथम को 21 हजार,द्वितीय को 11 हजार और तृतीय को 5100 रूपए प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
![]() |
प्रथम पुरस्कार लेने वाली टीम |
![]() |
द्वितीय पुरस्कार लेने वाली टीम |
![]() |
गणगौर मेले में आई महिलाएं |
सोमवार, 8 अप्रैल 2013
सिपाही रोहिताश और पीडि़ता की बातों की सीडी और फोटो पक्के सबूत : 180 कागजी पेज
शादीशुदा होते हुवे ब्याह किया और साथ रखने की पुकार पर पीडि़ता को गोली मारने तक की धमकी:जहर की धमकी
पालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल,पार्षद पति ओम साबनिया व सिपाही रोहताश पर अनुसूचित बाजीगर महिला से दुराचार का मामला
![]() |
वकील हरचंदसिंह सिद्धु |
![]() |
रोहताश वर्दी में पीडि़ता के साथ |
खास खबर- करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़,8 अप्रेल 2013.
पालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल,पार्षद पति ओम साबनिया व सिपाही रोहताश पर अनुसूचित बाजीगर महिला से बलात्कार करने, यौन शोषण करने, मारपीट करने,गर्भपात करवाने,शिव मंदिर में सिपाही को कुंवारा बतलाकर ब्याह करवाने के चर्चित मुकद्दमें की दुबारा जांच की जा रही है। तीनों पर ही आरोप है कि उन्होंने बलात्कार व यौन शोषण किया। आरोप यह भी है कि रोहिताश के साथ मंदिर में ब्याह करवाने में बनवारीलाल व ओम साबनिया का सहयोग था।
सिपाही रोहिताश ने पीडि़ता से ब्याह रचाया और पति के रूप में उसके घर भी जाने लगा। पीडि़ता ने उसे बार बार अपने साथ रखने का कहा तब पहले तो वह कहता रहा कि बदली होने के बाद साथ ले जाएगा। पीडि़ता पत्नी के रूप साथ रखने के लिए दबाव डालने लगी तब वह गुस्सा करने लगा और मामला सुलटाने का कहने लगा। पीडि़ता ने मोबाइल पर बार बार जोर देना शुरू किया तब गोली मार देने तक की धमकी दी। यहां तक की पीडि़ता के साथ जो बातचीत मोबाइल पर जितनी बार भी हुई हर बार वह पीडि़ता को गुस्से में हडक़ाता हुआ सा ही बात किया करता था।
पीडि़ता के जोर देने पर मामला सुलटाने के लिए आंटी के घर पर पहुंचने और वहां पर बात करने को बुलावे भी देता रहा। यह आंटी कौन है और उसका इस मामले में क्या संबंध रहा है यह समाचार अलग से देने की कोशिश रहेगी।
सीडी का सबूत भी पक्का माना जाता है। इसकी आवाजों की जांच भी पुलिस जल्दी ही करवाएगी।
सीडी में बातचीत राजस्थानी में है। सीडी के कागजी टाईप पृष्ठ 180 हैं जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण अंश हिन्दी में यहां दे रहे हैं।
गुरुवार, 4 अप्रैल 2013
सूरतगढ़ पालिकाध्यक्ष बनवारीलाल ईओ पृथ्वीराज जाखड़ के विरूद्ध एसीबी की जांच
निविदाएं आमंत्रित करने से पहले चहेते ठेकेदारों से निर्माण करवाने का आरोप
शिकायत कर्ता एडवोकेट विष्णु शर्मा के बयान लिए गए
खबर- करणीदानसिंह राजपूत
![]() |
बनवारीलाल |
![]() |
पृथ्वीराज |
सूरतगढ़, 4 अप्रेल 2013. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्रीगगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा ने यहां तीन अप्रेल को नगरपालिका में टेंडर आमंत्रित किए जाने से पहले ठेकेदारों से काम करवा लिए जाने की शिकायत की जांच शुरू की और इससे संबंधित रिकार्ड लिया। शिकायत कर्ता एडवोकेट विष्णु शर्मा के बयान भी लिए गए। विष्णु शर्मा ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल,अधिशाषी अधिकारी पृथ्वीराज जाखड़,सहायक अभियंता करमचंद अरोड़ा व कनिष्ठ
![]() |
विष्णु शर्मा |
अभियंता तरसेम गर्ग के विरूद्ध शिकायत की थी। विष्णु शर्मा ने आरोप लगाया था कि लाखों रूपए के कार्य निविदा आमंत्रित किए जाने से पहले ही अपने चहेते ठेकेदारों से करवा लिए गए और भ्रष्टाचार किया गया।
खास बिंदु यह भी रहा है कि निविदाएं ली जाने और खोली जाने से पहले ये खबरें भी अखबारों में छप गई मगर फिर भी इसे रोका नहीं गया।
मंगलवार, 26 मार्च 2013
सीएम अशोक ने पूर्व विधायक गुरूशरण को जूस पिला आमरण अनशन खत्म करवाया
राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी विचार वास्ते कमेटी बनाई गई:दो माह में रिपोर्ट देगी
खास रपट- करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़, 26 मार्च 2013. राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर जयपुर एसएमएस चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई में भी अनशन जारी रखे हुए पूर्व विधायक गुरूशरण छाबड़ा का अनशन सोलहवें दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जूस पिला कर खत्म करवाया। मुख्यमंत्री ने शाम को करीब साढ़े पांच बजे जूस पिलाया। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा.चन्द्रभान,आबकारी मंत्री राजेन्द्र पारीक व राज्यमंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल थे।
मुख्यमंत्री ने 25 मार्च को चिकित्सालय में छाबड़ा से बात की थी जिसमें एक कमेटी बनाने की बात रखी जिस पर छाबड़ा ने अपनी बात रखी कि उसमें विधानसभा के सदस्य भी शामिल किए जाने चाहिए। छाबड़ा के सुझाव को शामिल किया गया व कमेटी बनाई गई।
आबकारी विभाग के उप शासन सचिव की विज्ञप्ति के अनुसार 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव सी.एस.राजन,आबकारी आयुक्त दिनेश कुमार,एसएमएस के अधीक्षक डा.वीरेन्द्रसिंह तथा 2 विधायक होंगे। विधायकों के नामों की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से होगी। यह कमेटी अपनी रिपोर्ट 2 माह में प्रस्तुत करेगी।
होली पर्व और छाबड़ा जी के गिरते स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिंतित थे। उन्होंने 25 मार्च को छाबड़ा जी से कहा कि वे खुद शराबबंदी के हामी है। उन्होंने छाबड़ा को विश्वास दिलाया कि इसके लिए एक कमेटी बना कर विचार विमर्श कर शराब बंदी के प्रयास का कदम उठाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ में आबकारी मंत्री राजेन्द्र पारीक भी थे। पारीक पहले एकेले मिल कर गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री और पारीक आए मिले लेकिन छाबड़ा ने अनशन छोडऩा अस्वीकार कर दिया था। मुख्यमंत्री के दुबारा मिलने पर भी छाबड़ा ने कहा कि पहले शराबबंदी के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए। छाबड़ा जी से राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री दर्रू मियां भी मिल कर गए थे। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया। वे और कई विधायक,पूर्व मंत्री ललितकिशोर चतुर्वेदी आदि उनसे लगातार कई बार मिले।
छाबड़ा जी के पुत्र गौरव छाबड़ा व पुत्रवधु पूजा छाबड़ा ने मीडिया के माध्यम से राजस्थान के समाजसेवी संगठनों व एनजीओ से शराबबंदी के कार्यक्रम में सहयोग की मांग के साथ आग्रह किया है कि वे अपने अपने स्थानों पर प्रदर्शनों मांगों के द्वारा सरकार तक बात पहुंचाएं।
छाबड़ा के अनशन खत्म करते समय शराबबंदी मंच की महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राजेश सिडाना,उनके पति एम.एल.सिडाना,समाजसेवी बाबूसिंह खीची आदि मौजूद थे।
गुरूशरण छाबड़ा जनता पार्टी की टिकट पर सूरतगढ़ सीट से चुनाव जीत कर 1977 में विधायक बने थे। उससे पहले वे आपातकाल में मीसा में विभिन्न जेलों में बंद रहे थे। उनके समाजसेवी कार्यों का इतिहास रहा है।
शराबबंदी मांग:अनशनकारी पूर्व विधायक गुरूशरण से सीएम गहलोत दुबारा मिल:
सीएम ने कहा कमेटी गठित कर शराबबंदी का कोई हल निकालने का प्रयास किया जाएगा:
गुरूशरण के अनशन का सोलहवां दिन-स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट
खास रपट- करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़, 26 मार्च 2013. राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर जयपुर एसएमएस चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई में भी अनशन जारी रखे हुए पूर्व विधायक गुरूशरण छाबड़ा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 25 मार्च को दूसरी बार मिले।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छाबड़ा जी से कहा कि वे खुद शराबबंदी के हामी है। उन्होंने छाबड़ा को विश्वास दिलाया कि इसके लिए एक कमेटी बना कर विचार विमर्श कर शराब बंदी के प्रयास का कदम उठाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ में आबकारी मंत्री राजेन्द्र पारीक भी थे। पारीक पहले एकेले मिल कर गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री और पारीक आए मिले लेकिन छाबड़ा ने अनशन छोडऩा अस्वीकार कर दिया था। मुख्यमंत्री के दुबारा मिलने पर भी छाबड़ा ने कहा कि पहले शराबबंदी के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए।
छाबड़ा जी से राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री दर्रू मियां भी मिल कर गए थे।
छाबड़ा जी के आमरण अनशन के समर्थन में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में उद्योग मैदान पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। छाबड़ा जी की पुत्रवधु पूजा छाबड़ा ने मीडिया के माध्यम से राजस्थान के समाजसेवी संगठनों व एनजीओ से शराबबंदी के कार्यक्रम में यहयोग की मां की है तथा आग्रह किया है कि वे अपने अपने स्थनों पर प्रदर्शनों मांगों के द्वारा सरकार तक बात पहुंचाएं।
गुरूशरण छाबड़ा जनता पार्टी की टिकट पर सूरतगढ़ सीट से चुनाव जीत कर 1977 में विधायक बने थे। उससे पहले वे आपातकाल में मीसा में विभिन्न जेलों में बंद रहे थे। उनके समाजसेवी कार्यों का इतिहास रहा है।
सोमवार, 18 मार्च 2013
शराबबंदी मांग:अनशनकारी गुरूशरण से आबकारी मंत्री की भेंट
आबकारी मंत्री राजेन्द्र पारीक व राज्यमंत्री गुरमीतसिंह कुन्नर ने अनशन खत्म करने का आग्रह किया
शराबबंदी व अनशन का समर्थन भी जारीखबर- करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़, 18 मार्च 2013.राजस्थान में संपूर्ण शराब बंदी कानून बनाने और लागू करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक गुरूशरण छाबड़ा का अनशन जयपुर में एसएमएस हॉस्पीटल में भी आठवें दिन 18 मार्च को जारी रहा। राजस्थान के आबकारी मंत्री राजेन्द्र पारीक व गुरमीतसिंह कुन्नर ने हॉस्पीटल में छाबड़ा से भेंट की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आग्रह किया कि अनशन खत्म करदें। मुख्यमंत्री ने कहलवाया कि आपका जीवन कीमती है और उसकी रक्षा की जानी चाहिए। आबकारी मंत्री ने छाबड़ा से कहा कि शराबबंदी लागू करने में कई परेशानियां दुविधाएं हैं,इसलिए संभव नहीं है।
छाबड़ा से विधायक संतोष सहारण सादुलशहर व श्रीमी सूर्यकांता व्यास जोधपुर तथा पूर्व मंत्री व पूर्वप्रदेशाध्यक्ष भाजपा भंवरलाल शर्मा ने भी भेंट की और उनके अभियान को समर्थन दिया।
राजस्थान संपूर्ण शराब बंद मंच की 19 मार्च को बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाकर कार्य किया जाएगा।
शराबबंदी मांग:सुभाष चौक धरना सभा और मोमबत्ती जूलूस
करणीदानसिंह राजपूत
सूरतगढ़, 18 मार्च 2013.राजस्थान में संपूर्ण शराब बंदी कानून बनाने और
लागू करने की मांग को लेकर सूरतगढ़ में अठारह मार्च की शाम को मंच की
महिला मोर्चे की ओर से धरना देने सभा करने के साथ नारे लगाते हुए बाजारों
में मोमबत्ती जूलूस निकाला गया। राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी मंच की
महिला मोर्चे की अध्यक्ष श्रीमती राजेश सिडाना के नेतृत्व में यह आयोजन
हुआ जिसमें विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया। धरना स्थल पर
हुई सभा में श्रीमती राजेश सिडाना,श्रीमती रूपा कंवर,डा.टी.एल.अरोड़ा,
करणीदानसिंह राजपूत,त्रिलोकचंद अग्रवाल, विष्णु शर्मा ने विचार रखे।
इस कार्यक्रम में महिला संगठनों से जुड़ी महिलाओं सुमनकौर,कांताअरोड़ा,लता शर्मा, करूणा रत्न, ऊषा तिवारी,कांता तनेजा,विमला घोड़ेला, सावित्री शर्मा,शशि मूंधड़ा,संतोष स्वामी,सरस्वती,अरूणासिंह व सावित्री बाजीगर ने भाग लिया।
शराब बंदी को लेकर जयपुर में मंच के संरक्षक पूर्व विधायक गुरूशरण छाबड़ा भारती के आमरण अनशन का ब्यौरा दिया गया।
रविवार, 17 मार्च 2013
दूसरी दुनियां के मानव एलीयन्स रात को हमारी बस्तियों में यों आएंगे
फोटो कल्पना-करणीदानसिंह राजपूत
दूसरी दुनिया दूसरे ग्रहों के मानव एलियन्स के धरती पर आने और धरती के वर्तमान मानव के अतिविकसित रूप अतिमानव कि मिली जुली कल्पना के तहत यह फोटो 16 मार्च 2013 की रात्रि में लिए गए।
अतिमानव नामक एक महत्वपूर्ण पुस्तक है,जो आध्यात्म दर्शन विज्ञान और धर्म अनुभव पर रविदत्त मोहता की ओर लिखी गई है। असल में रविदत्त मोहता के स्वर उच्चारित हुए और उन्हें लिपिबद्ध किया गया। प्रसिद्ध दार्शनिक डा.छगन मोहता के पौत्र हैं रविदत्त मोहता। इस पुस्तक अतिमानव के बारे में जिज्ञासा है तो उसके बारे में अवश्य जानिए। हमारी इसी साईट पर पुस्तक चर्चा स्तंभ में।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)































