रविवार, 12 अक्टूबर 2025

सूरतगढ़:स्वदेशी अपनाओ प्रदर्शन एकदम फीका.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

 सूरतगढ़ 12 अक्टूबर 2025.

 स्वदेशी जागरण मंच ने महाराणा प्रताप चौक पर संदेश दिया। भारतमाता जिंदाबाद और वदे मातरम के नारे लगाए गए। स्वदेशी उत्पादन अपनाने का कहा गया। प्रदर्शन में करीब 18 जने जिनमें दो व्यापारी संघों के अध्यक्ष शामिल रहे। यही नारे लगाने वाले और यही नारे सुनने वाले रहे। पानी की चार पांच छोटी बोतलें पैरों से कुचल कर यह प्रदर्शन किया गया।


* मंच को अपने सदस्यों की संख्या में वृद्धि करनी चाहिए। एक लाख से अधिक शहर की जनसंख्या है और उसमें ऐसे प्रदर्शन जो लोग देखते हैं वे शक्ति का अनुमान लगाते हुए आलोचना करते हैं। एक लाख की जनसंख्या में कम से कम 100  की संख्या तो प्रदर्शन में होनी ही चाहिए। आज रविवार की शाम थी अगर अन्य वार होता, बाजार भी खुला होता तब क्या संदेश जाता? जो आए वे अपने साथ दस बारह और लोगों को लाते तो प्रदर्शन कुछ सार्थक नजर आता।

भाजपा बड़ी पार्टी है,लेकिन उसके पदाधिकारी कार्यकर्ता इसमें नजर नहीं आए। भाजपा अपने अग्रिम संगठनों से नये नये कार्यक्रम चलाती है,ऐसे में कार्यक्रमों में उपस्थिति अच्छी होनी चाहिए। हर आयु के लोग भी होने चाहिए। घरों में वस्तुओं का इस्तेमाल महिलाएं करती है तो उनकी संख्या भी तो होनी चाहिए। यह प्रदर्शन फीका और एकदम फीका रहा।०0०






०0०

यह ब्लॉग खोजें