गुरुवार, 24 जुलाई 2025

लोकतंत्र सेनानी बलवंत सिंह नीडर का सम्मान.


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 जुलाई 2025.

आपातकाल 975-77 के लोकतंत्र सेनानी बलवंत सिंह नीडर (प्रांतीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संगठन राजस्थान)  का यहां लोकतंत्र सेनानियों की ओर से सम्मान किया गया। लोकतंत्र सेनानियों करणीदानसिंह राजपूत और मुरलीधर उपाध्याय ने शाल ओढाया। बलवंत सिंह नीडर हरियाणा के हिसार में संघ के प्रचारक थे वहां आपातकाल का विरोध करने पर जेल में डाल दिए गए थे। नीडर हनुमानगढ़ टाउन के निवासी हैं तथा पत्रकार हैं।

👌इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी घनश्याम लाल शर्मा ( विजन प्लस आंखों का अस्पताल संचालक) और महेंद्र पारीक (लोकतंत्र सेनानी राम कुमार (कीकरवाली-रायसिंह नगर) के पुत्र मौजूद थे। यह सम्मान आज घनश्याम लाल शर्मा के निवास पर किया गया।

* लोकतंत्र सेनानी बलवंत सिंह नीडर ने लोकतंत्र सेनानियों की गरिमा और कार्य पर प्रकाश डाला तथा लोकतंत्र सेनानियों के संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया। राजस्थान सरकार व केंद्र की सरकार से विभिन्न मांगों के बारे में विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श में दिवंगत लोकतंत्र सेनानी हरिराम चीनिया के पुत्र महावीर चीनिया ने भी भाग लिया।०0०



यह ब्लॉग खोजें