रविवार, 13 फ़रवरी 2022

सूरतगढ़ में कौन सक्रिय है? 2023 में भाजपा कांग्रेस में किसको टिकट मिल सकती है?

 

* एक कंपनी करवा रही है सर्वेक्षण *


* करणीदानसिंह राजपूत *


एक कं द्वारा राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कराए जा रहे राजनीतिक सर्वे में सूरतगढ़ सीट का सर्वे भी चल रहा है। वर्तमान में प्रमुख रूप से भाजपा और कांग्रेस की क्या स्थिति है। दोनों पार्टियों में कौन नेता सक्रिय हैं और जनता में उनकी पोपुलरटी किस प्रकार से कितनी है। वर्तमान और पूर्व विधायकों की जनता में क्या स्थिति है? 

2018 के चुनाव में जीते भाजपा विधायक और कार्यकर्ता तथा चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस के लोग आम जनता में क्या कर रहे ?

प्रमुख रूप से किन पार्टियों में आगामी चुनाव होगा। पार्टियां किन नेताओं पर दांव खेल सकती है? 

जिन नेताओं के नाम चर्चाओं में अधिक आ रहे हैं उनमें राकेश बिश्नोई और डूंगरराम गेदर पोपुलरटी में अधिक हैं।

राजेंद्र सिंह भादु और उनके पुत्र अमित भादू पर भाजपा दांव खेल सकती है। भाजपा से वर्तमान विधायक रामप्रताप कासनिया फिर दावेदारी कर सकते हैं क्या?

 कांग्रेस में हनुमान मील महेंद्र मील अमित कड़वासरा की दावेदारी की संभावना सामने आई।  क्या भाजपा राजपूत या बनिया में से टिकट दे तो क्या स्थिति रहेगी?

दोनों पार्टियों में नये चेहरों की तलाश में कौन हो सकते हैं। नये चेहरे आने पर जाट वोट किधर जा सकते हैं? एक तरफ या बंट जाएंगे?

सीट पर जाट ब्राह्मण जटसिख राजपूत अरोड़ा  कितने हैं? अनुसूचित जाति और ओबीसी की पावर क्या रहेगी? 

सूरतगढ़ से बाहर राजियासर या जैतसर क्षेत्र से भी नये लोग दावेदारी कर सकते हैं और इनमें कौन हो सकते हैं?

पूर्व विधायकों में गंगाजल मील राजेन्द्र सिंह भादू और अशोक नागपाल में पब्लिक में सक्रिय में गंगाजल मील और राजेंद्र सिंह भादू  के नाम अधिक आए। नागपाल 2003 से 2008 तक विधायक रहे। इसके बाद राजनीतिक स्थिति क्या रही है? 

बसपा की चुनाव में क्या स्थिति रहेगी? क्या यह पार्टी कांग्रेस के दलित पिछड़े वोटों का गणित बिगाड़ सकती है? डूंगरराम गेदर के समय बसपा कितनी पावरफुल थी? गेदर बसपा को छोड़कर कांग्रेस में किन कारणों से आए और टिकट मिलने पर क्या स्थिति रहेगी? कांग्रेस और भाजपा में टक्कर की ही स्थिति रहने की संभावना लोगों की ओर से सामने आई। अभी यह सर्वे चल रहा है। श्री गंगानगर जिले में सूरतगढ़ के अलावा अन्य सीटों पर भी सर्वे होगा। श्री गंगानगर सीट का सर्वे भी हो चुका है। स्थानीय क्या मुद्दे हावी रहेंगे जिन पर लोग वोट करेंगे? ०0०









यह ब्लॉग खोजें