* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 मई 2025.नगरपालिका क्षेत्र में होर्डिंग्स का ठेका 31 मार्च 2025 तक था। उसके बाद किसी का ठेका स्वीकृत नहीं हुआ।अभी जो निलामी हुई उसमें किसी के स्वीकृति आदेश नहीं हुए। ऐसी स्थिति में जो भी होर्डिंग्स प्रचार हो रहा है उसका शुल्क अनिवार्य नगरपालिका में जमा होना और रसीद जारी होना चाहिए। आज शनिवार को भाजपा की एक नेता के जन्मदिन की बधाई का होर्डिंग प्राईम लोकेशन तहसील चौराहे पर लगाया गया। शुभकामनाएं देने वाले में राहुल लेघा नाम है। फोटो ली गई। शनिवार की नगरपालिका में अवकाश है। इसकी रसीद कटी और नहीं कटी तो यह रूपये किसकी जेब में गए। नगरपालिका कोष को 1 अप्रैल 2025 से कौन नुकसान पहुंचा रहा है? नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी क्यों है?०0०
***