शनिवार, 8 जनवरी 2022

राजस्थान भाजपा के दो काम केंद्र सरकार के रेलवे और बीएसएनएल में सर्विस सही करवाएं।

 



* करणी दान सिंह राजपूत *
राजस्थान में इंडियन नेशनल कांग्रेस का राज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अधिकांश विधायक पदाधिकारी कार्यकर्ता काम के बारे में आम जनता को कहते रहते हैं कि प्रदेश में हमारा राज नहीं है इसलिए यह काम करवा नहीं पा रहे लेकिन मैं दो कार्य दो विभाग गिना रहा हूं जो सीधे केंद्र के हैं और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी यानि मोदी सरकार का राज है।
1- रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट शुरू नहीं की है। वह शुरू करवाने के लिए भाजपा आगे आए।
2- रेल विभाग ने देश में अनेक मेल एक्सप्रेस के साधारण /जनरल कोच में बिना आरक्षण के यात्रा करवाना शुरू करवा दिया है यानी कि टिकट लें और ट्रेन में बैठे। आरक्षण की जनरल कोच में आवश्यकता नहीं है। राजस्थान में यह मंजूरी नहीं दी गई है।   ये दोनों मांगे सीधे आम नागरिकों से जुड़ी है। भाजपा के हर परिवार में वरिष्ठ सदस्य जरूर होंगे। चाहे एमपी एम एल ए का परिवार हो चाहे किसी पदाधिकारी व साधारण कार्यकर्ता का परिवार हो।
भारत भारत सरकार का दूसरा महत्वपूर्ण विभाग संचार मंत्रालय है। सीमा क्षेत्र में bsnl ( भारत संचार निगम लि. की सर्विस को एकदम सही किरवाया जाए। पूरे राजस्थान और हर कस्बे में जहां भी गड़बड़ी है या जानबूझकर की जा रही है के लिए सेवा सही करवाने के अलावा जांच की मांग भी हो। जहां महीनों तक गड़बड़ी हो,नेट की पूरी स्पीड न हो,फोन काल भी नहीं लगते हों टावर सिग्नल गायब होता रहता हो,ये जानबूझकर गड़बड़ी करने के प्रमाण हैं। अधिकारी हैं मगर वे अपने दफ्तरों से बाहर निकल कर मौके पर नहीं पहुंचते।
जहां bsnl में गड़बड़ वहां दूसरी कं की सर्विस एकदम सही हो तो प्रमाण स्पष्ट है।
राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी को अपने अपने स्थान पर और जयपुर में कार्यवाही करनी चाहिए ज्ञापन देने चाहिए दबाव डालना चाहिए।
कार्यकर्ताओं को अपने स्थानीय नेतृत्व से ये कार्य तुरंत करवाने के लिए दबाव डालना है। सभी को कहें और करवाऐं।
* अभी तक भाजपा के नेता रेलवे और bsnl दोनों से ही कभी नहीं मिले,इसलिए अब मेल ज्ञापन दबाव सभी आजमाये जाने चाहिए।०0०
दि. 8 जनवरी 2022.
***
करणीदानसिंह राजपूत,
पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)
सूरतगढ़ ( राजस्थान )
94143 81356.
*****
( अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाएं। ताकि सभी स्थानों पर सक्रियता आए)०0०
******








यह ब्लॉग खोजें