रविवार, 17 फ़रवरी 2019

श्रीगंगानगर लोकसभा सीट:भाजपा टिकट:अशोक आसेरी भी दावेदार(गैर मेघवाल)


श्री गंगानगर लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इस बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट के लिए चर्मकार समुदाय के भाजपा नेता इंजीनियर अशोक कुमार आसेरी ने भी दावा किया है।


 श्री गंगानगर लोकसभा सीट पर  करीब 18 लाख 50 हजार वोट है जिनमें  31-32 प्रतिशत करीब 6 लाख वोट अनुसूचित जाति वर्ग के हैं।



(मेघवाल समाज)


 मेघवाल समुदाय के सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 17 से 19 हज़ार रायसिंहनगर में 12 से 14 हजार श्रीकरणपुर में  12 से 14 हजार श्रीगंगानगर में 15 हजार संगरिया में 10 हजार  पीलीबंगा में 25 हजार हनुमानगढ़ में 15 हजार सादुलशहर में 15 हजार हैं।

 अनुमान है कि 127000 मेघवाल वर्ग के वोट हैं जिन्हें अधिकतम माना जाए तो 140000 के करीब है।

 इनमें करीब मतदान 90,000 का होता है। 


(चर्मकार वर्ग)

(मोची खटीक रेगर सांसी आदि)


 सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 4000 रायसिंहनगर में  7000 श्रीकरणपुर 4000 श्री गंगानगर में  35000 संगरिया में 8000 पीलीबंगा में 15000 हनुमानगढ़ में 5000 सादुल शहर में 4000 करीब हैं जो कुल  82000 वोट है। मतदान में 50000 वोट पड़ते हैं।


इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को  वोट मोदी के नाम से ही मिलेंगे इसलिए चर्मकार वर्ग ने भी अपना दावा शक्तिशाली तथ्यों से पेश किया है।

कि टिकट चर्मकार वर्ग में से दी जाए।


इस दावे के अंदर यह मानना है कि विधानसभा चुनाव 2018 में बीकानेर संभाग में 5 विधानसभा क्षेत्र आरक्षित थे। जिनमें दो सुजानगढ़ और खाजूवाला मेघवाल समुदाय को दिए गए और यह दोनों सीटें भारतीय जनता पार्टी हारी।  गैर मेघवाल समुदाय में 3 सीटें दी गई जो सभी जीती, जिनमें पीलीबंगा में धर्मेंद्र मोची चर्मकार वर्ग  जीते। रायसिंहनगर से बलवीर लूथरा रामदासिया वर्ग से जीते। अनूपगढ़ से श्रीमती संतोष बावरी बावरी वर्ग से जीती। श्री गंगानगर 8 विधानसभा क्षेत्रों में से दो रिजर्व है रायसिंहनगर और अनूपगढ़ दोनों पर गैर मेघवाल जीते।


अब आप देखिए कि मेघवाल समुदाय से दो व्यक्ति जो कि अन्य पार्टियों के थे वह पराजित हुए। पीलीबंगा से कांग्रेस के विनोद गोठवाल  हार गए। रायसिंहनगर से शोपत मेघवाल खड़े हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से जो हारे। 


दावे अपने अपने स्तर से अलग अलग हैं श्री गंगानगर सीट पर इस बार यह दावा चर्मकार वर्ग से अशोक आसेरी जीनगर ( मोची) ने प्रस्तुत किया है। करीब 48 वर्षीय अशोक आसेरी क्षेत्र में समाज सेवा में और राजनीति में लोकप्रिय माने जाते हैं। भाजपा के हर अभियान में सक्रिय रहने वाले अशोक आसेरी अन्य सामान्य वर्ग में भी लोकप्रिय हैं।

************



यह ब्लॉग खोजें