बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

सूरतगढ़ पुलिस ने नकली नोट छापने वाला मुखिया गिरफ्तार किया


* करणी दान सिंह राजपूत*

 तीन राज्यों राजस्थान पंजाब हरियाणा में नकली नोट का धंधा करने वाले गिरोह के तीन जनों की गिरफ्तारी के बाद सूरतगढ़ पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। इस गिरोह का मुखिया सुरजीत निवासी हुडीना( महेंद्रगढ-हरियाणा )को पुलिस ने नारनौल हरियाणा से गिरफ्तार किया।

इसके घर से नकली नोट छापने की सामग्री प्रिंटर इंक कागज नंबरिंग मशीन आदि पुलिस पहले बरामद कर चुकी थी।नकली नोट भी 20 हजार रूपये छपे हुए बरामद हुए थे। सूरतगढ़ के थाना अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर निकेत कुमार पारीक ने बताया कि 13 फरवरी को मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद तत्परता से बनाई गई टीम और तत्परता से हुए कार्य से गिरफ्तारियां हुई जिसके कारण बहुत बड़ा अपराध इस क्षेत्र में पकड़ा गया। अभी मुखिया को गिरफ्तार किया गया है जिसका 22 फरवरी तक अदालत से रिमांड प्राप्त हुआ है।

आगे अनुसंधान में और कार्यवाही होने की पूर्ण संभावना है।

सूरतगढ़ में 2000 के नकली नोट प्रचलन में आने की सूचना पर पुलिस ने सूरतगढ़ के अश्विनी पुत्र प्रसाद गिरी और मोहम्मद हुसैन को पकड़ा इनसे 40,000 के नकली नोट बरामद हुए।इसके बाद अबोहर के अंग्रेज सिंह को पकड़ा और 20 के नोट बरामद हुए। इसका एक समाचार अलग से इसी साइट पर चल रहा है।

यह ब्लॉग खोजें