मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 3 रैलियां रद्द


भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की आज 5.12.2017.को गुजरात के राजुला, महुवा और शिहोर में होने वाली तीन रैलियां रद्द करदी गई।

चक्रवाती तूफान ओखी की वजह से रैलियां रद्द की गई हैं। 

ओखी तूफान ने दक्षिण भारत के बाद अब महाराष्ट्र और गुजरात में दस्तक है।

गौरतलब है कि मुंबई में भी ओखी ने बारिश और ओलों के साथ दस्तक दे दी है। ओखी की वजह से केरल और तमिलनाडु में 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह से लक्षद्वीप में भूस्खलन भी हुआ था। मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु के मछुआरों को पहले ही चेतावनी दी थी कि वह समुद्र से दूर रहें।

नई दिल्ली:


'ओखी' तूफ़ान की आशंका से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की गुजरात में प्रस्तावित रैली रोक दी गई है।

बीजेपी अध्यक्ष मंगलवार को राजुला, महुवा और शिहोर में रैली करने वाले थे।

बताया जा रहा है कि 'ओखी' तूफान के कारण गुजरात में तेज़ बारिश और हवाएं चल रही हैं और इस दौरान हेलिकॉप्टर उतरना आसान नहीं होगा। इसी वजह से अमित शाह की मंगलवार को होने वाली रैली रद्द कर दी गई है।

बता दें कि 'ओखी' तूफ़ान ने इससे पहले दक्षिण भारत में खूब तबाही मचाई है। इतना ही नहीं अब इसका असर मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे तटीय इलाक़ों में भी दिख रहा है।

मुंबई के सभी स्कूलों में एहतियातन छुट्टी कर दी गई है।

मौसम विभाग मे आशंका ज़ाहिर की है कि 'ओखी' तूफान मंगलवार शाम मुंबई और उसके आसपास के इलाकों से गुजरेगा।

ये तूफ़ान गुजरात के खंभात की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है और इसके 6 दिसंबर को तट से टकराने की आशंका है।




यह ब्लॉग खोजें