रविवार, 9 सितंबर 2018

अशोक गहलोत और हरचंद सिंह सिद्धू की चुनावी चर्चा


* करणीदानसिंह राजपूत 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व विधायक स. हरचंद सिंह सिद्धू की आगामी चुनाव को लेकर गंभीर चर्चा बज्जू किसान सम्मेलन में 8 सितंबर को हुई। 

सरदार हरचंद सिंह सिद्धू अचानक बज्जू पहुंचे। वहां पर किसान सम्मेलन में में भाग लिया। अशोक गहलोत और सरदार हरचंदसिंह सिद्धू की श्री गंगानगर जिले की जिले की वर्तमान राजनैतिक स्थिति, किसानों की स्थिति, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का श्रीगंगानगर दौरे में क्या हाल रहा आदि पर चर्चा हुई। सूरतगढ़ सीट पर कांगरेस की स्थिति के बारे में और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की स्थिति के बारे में भी गंभीर चर्चा हुई। विदित रहे कि सूरतगढ सीट पर कांग्रेस टिकट के दावेदारों में स.हरचंदसिंह सिद्धु भी शामिल हैं।



यह ब्लॉग खोजें