शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

श्रीगंगानगर जिले की प्रत्येक विधानसभा के कितने मतदाता हैं-जानिए

* जिले में 13,50,022 मतदाता है*

श्रीगंगानगर, 28 सितम्बर2018.

जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानाराम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके बाद भी नाम जोड़ने व हटाने का क्रम जारी रहेगा। 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल अब तक 13 लाख 50 हजार 22 मतदाता है। 

    श्री ज्ञानाराम शुक्रवार को कलैक्ट्रेट कक्ष में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि

 

सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता एक लाख 13 हजार 238, महिला मतदाता एक लाख 2 हजार 158 है। 

श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता एक लाख 13 हजार 585 तथा महिला मतदाता एक लाख 4 हजार 8 है। 

श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता एक लाख 15 हजार 901, महिला मतदाता एक लाख 5 हजार 202 है। 

सूरतगढ विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता एक लाख 20 हजार 634, महिला मतदाता एक लाख 6 हजार 719 है।

रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता एक लाख 28 हजार 535 तथा महिला मतदाता एक लाख 15 हजार 984 है।

अनूपगढ विधानसभा क्षेत्रमें पुरूष मतदाता एक लाख 18 हजार 471 तथा महिला मतदाता एक लाख 5 हजार 588 है।

इस प्रकार जिले में कुल पुरूष मतदाता 7 लाख 10 हजार 420 तथा महिला मतदाता 6 लाख 39 हजार 602 है। 

जिला कलक्टर ने बताया कि 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाएं होगी, जिसमें मतदाता सूचियों का पठन होगा तथा नये मतदाता बनाने के आवेदन, नाम हटाने के आवेदन भी लिए जाएंगे। ग्राम सभा 3 व 4 को भी लगातार रहेगी। 7 अक्टूबर 2018 को प्रातः से सायं 7 बजे तक राजनैतिक दलों के बीएलए के साथ भी मतदाता सूचियों की जानकारी दी जाएगी। 

    जिला कलक्टर ने एमसीएमसी पैड न्यूज एवं मीडिया प्रकोष्ट की जानकारी दी। किसी भी दल व उम्मीदवार की ओर अधिक झुकाव वाली खबर या विशेषण की खबर पैड न्यूज की श्रेणी में आती है। रेडियो व टीवी पर विज्ञापन के लिए उम्मीदवार को कमेटी से प्रमाणीकरण करवाना होगा। इसके लिए तीन दिन पूर्व आवेदन करना होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नखतदान बारहठ भी उपस्थित थे।

यह ब्लॉग खोजें