मंगलवार, 16 जनवरी 2018

दूरदर्शन के 272 रिले केन्द्रों को बंद करने का आदेश

प्रसार भारती ने दूरदर्शन के 272 रिले केन्द्रों को बंद करने के आदेश दिए हैं जो 12 फरवरी 2018 तक बंद कर दिए जााएंगे। सरकार देशभर में  230 हाई पावर ट्रांसमीटर और 400 एलपीटी को ही चालू रखना चाहती है।

दूरदर्शन एवं इसके क्षेत्रीय चैनल केवल सेटअप बॉक्स से ही देखे जा सकेंगे। नवीनतम तकनीक को टक्कर नहीं दे पाने के कारण प्रसार भारती ने देश के इन केन्द्रों को बंद करने के आदेश दिए। डिजिटल ट्रांसमीटर स्थापित करने की भी योजना बताई जा रही। आदेशों के अनुसार इन केन्द्रों को 12 फरवरी से पहले बंद करना है।

रिले केन्द्रों के बंद होने से इनकी रेंज में आने वाले सैंकड़ों गांवों के लोग मुफ्त में  दूरदर्शन चैनल का आनंद नहीं उठा सकेंगे। एक रिले केन्द्र से 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले लोग लाभान्वित होते हैं। एक रिले केन्द्र की स्थापना में करीब 1 करोड़ रुपए खर्च हुए हए थे।


यह ब्लॉग खोजें