मंगलवार, 16 मई 2017

नगर पालिका में भ्रष्टाचार: सिद्धू की शिकायत पर एसीबी ने नोटिस जारी किए

नगरपालिका सूरतगढ़ में भ्रष्टाचार के मामलों में पूर्व विधायक सरदार हरचंद सिंह सिद्धू की शिकायतों पर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में कार्यवाही शुरू की है। पी दर्ज कर जांच शुरु की गई है।शिव विहार कॉलोनी व कुछ अन्य प्रकरणों में संबंधित नगरपालिका स्टाफ व अन्य से जवाब मांगे गए हैं।भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने एक माह का समय दिया है जिस में जवाब देना होगा। सरदार हरचंद सिंह सिद्धू के अनुसार पूर्व पार्षद राजा राम गोदारा तत्कालीन ईओ पृथ्वीराज जाखड़,सहायक अभियंता तरसे अरोड़ा वअन्य के विरुद्ध शिकायतें हैं। सिद्धू का आरोप है कि नगरपालिका को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया।

यह ब्लॉग खोजें