शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

पूर्व विधायक स.हरचंद सिंह सिद्धू सूरतगढ़ जिला बनाओ धरने पर बैठे

 

सूरतगढ़ 24 फरवरी।

 सूरतगढ़ जिला बनाओ मांग को लेकर सुभाष चौक पर दिए जा रहे धरने पर आज सुबह पूर्व विधायक सरदार हरचंद सिंह सिद्धू भी धरनार्थियों में शामिल हुए।सिद्धु ने कहा कि यह मांग विभिन्न आधारों को देखते हुए कार्य क्षेत्र और विस्तार विकास को देखते हुए पूरी की जानी चाहिए। सूरतगढ़ को जिला बनाने से सरकार के विभिन्न कार्य भी गति पकड़ेंगे और नागरिकों की अनेक समस्याएं शीघ्र अति शीघ्र दूर होंगी। आज धरने पर आपातकाल में जेल में रहे क्रांतिकारी लोकतंत्र सेनानी महावीर तिवारी बलराम वर्मा भी शामिल थे। हरचंद सिंह सिद्धू भी आपातकाल लोकतंत्र सेनानी हैं तथा जेल में रहे थे।

आज  धरने पर एडवोकेट विष्णु शर्मा एडवोकेट सहदेव जोशी,एडवोकेट राजकुमार सेन,मदन औझा सफी मोहम्मद,व्यापारी झम्मनलाल जसूजा,जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धन्नाराम स्वामी,राधेश्याम उपाध्याय आदि कई लोग शामिल हए।

सूरतगढ में यह मांग  42 सालों से चल रही है।

यह ब्लॉग खोजें