शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

सफाई कर्मचारियों से दफ्तरों कंप्यूटर अन्य कार्य पर रोक:वेतन नहीं देने का सख्त आदेश देखें.

 



*करणीदानसिंह राजपूत *


राजस्थान के  स्वायत शासन विभाग के निदेशक ने 29 जुलाई 2021को आदेश दिया है जिससे पूरे राजस्थान की नगरपालिकाओं नगरपरिषदों व नगरनिगमों में हड़कंप मचा है।


 स्वायत शासन विभाग के निदेशक ने आदेश दिया है कि नगर पालिका नगर परिषद  और नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के पद पर लगे कर्मचारियों से अन्य स्थानों विभागों पर कार्य कराया जा रहा है,उन्हें मूल पद पर कार्य का आदेश दिया जाए।

यदि कोई मूल पद पर कार्य नहीं करता है तो उसकी हाजिरी नहीं लगाई जाए और वेतन नहीं दिया जाए।

विदित रहे कि नगर पालिका नगर परिषद नगर निगमों में सफाई कर्मचारियों के पदों पर लगे कर्मचारियों से अन्य स्थानों पर दफ्तरों में लिपिक पदों कंप्यूटर ऑपरेटरों आदि पर कार्य कराया जा रहा है। अनेक को विभिन्न दफ्तरों में प्रतिनियुक्ति पर लगाया हुआ है।

इससे सफाई कार्य प्रभावित होता है।

इनकी शिकायतें होती रही है लेकिन आदेशों के बावजूद नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी चुने हुए अध्यक्ष आदि ध्यान नहीं दे रहे।




स्वायत शासन विभाग ने 2018 और 2020 में भी इस प्रकार के आदेश दिए थे जिनका पालन नहीं होने पर शिकायतें होती रही। अब 29 जुलाई 2021 को यह सख्त आदेश जारी हुआ है। अब अन्यत्र काम करने वालों को वेतन का संकट रहेगा वहीं अधिशासी अधिकारी जैसे पद पर भी कार्रवाई होगी।०0०

०००००००००००







यह ब्लॉग खोजें