गुरुवार, 18 मई 2017

नगर पालिका भ्रष्टाचार प्रकरण 12 आरोपियों पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार

- करणीदानसिंह राजपूत -

सूरतगढ़ 16 मई 2017. 

अप डेट 18-5-2017.

नगर पालिका सूरतगढ़ में पट्टा घोटाले,करोड़ों के निर्माण व खरीद घोटालों  के भ्रष्टाचार  पर सीएमओ,गृह मंत्रालय व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय सख्त हुए हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यमंत्री के पास है।

नगरपालिका के एक पुराने मामले में सूचना है कि पालिका के अधिकारी, स्टाफ और  बोर्ड के सदस्य व अन्य गिरफ्तारी की लपेट में आ सकते हैं।
एसीबी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी में है और यह कार्यवाही चौंकाने वाली होगी
इसमें कुल 12 व्यक्ति स्टाफ व अन्य आरोपित हैं।

यह प्रकरण काफी समय से विभिन्न कारणों से लटका हुआ था लेकिन अब इसमें संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है तथा आगे की कार्यवाही में 10-15 का दिन लग सकते हैं।
नगरपालिका सूरतगढ़ भ्रष्टाचार के मामले में संपूर्ण राजस्थान में बेहद बदनाम है यहां हर वर्ष मामले दर्ज होते रहे हैं लेकिन अधिकारी  लूटने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे थे।





यह ब्लॉग खोजें