गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

नगरपालिका सूरतगढ़ में सर्वाधिक भ्रष्टाचार:बसपा की प्रेसवार्ता:

डूंगर राम गेदर का विधायक भादू की उपलब्धियों पर आरोप


छाया प्रशासन बनाकर नजर रखी जागी और कार्यवाही की जाएगी:
अमित कल्याणा की अध्यक्षता में छाया प्रशासन बनेगा:
अमित कल्याणा
- करणीदानसिंह राजपूत-
सूरतगढ़ 24 दिसम्बर 2015. बसपा की प्रेसवार्ता में डूंगर राम गेदर ने कहा कि विधायक राजेन्द्र भादू ने 2 सालों के विकास का पुलिंदा दिया है वह झूठ का पुलिंदा है।
गेदर ने आरोप लगाया कि नगरपालिका सूरतगढ़ में सर्वाधिक भ्रष्टाचार फैला हुआ है जिसे खत्म करने के लिए कदम उठाया जाएगा। गेदर ने कहा कि पालिका कार्यों पर नजर रखने व कार्यवाही कराने के

लिए एक छाया प्रशासन बनाया जाएगा। बसपा नेता अमित कल्याणा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी जो पालिका पर नजर रखेगी। गेदर ने राजेन्द्र उपाध्याय के सवाल पर यह उत्तर दिया। उपाध्याय ने पूछा कि 2 सालों में आपकी पार्टी ने क्या किया? इसके जवाब में उन्होंने अपने धरना प्रदर्शन के कार्य गिनाए और कहा कि और कार्यवाही करनी पड़ी तो वह भी की जाएगी।



यह ब्लॉग खोजें