बुधवार, 14 मार्च 2018

सूरतगढ़: रिश्वत लेते थानेदार प्रतापसिंह सहारण गिरफ्तार



- करणीदानसिंह राजपूत-

 सूरतगढ़ 14 मार्च 2018.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज  ₹4500 की रिश्वत लेते हुए सूरतगढ़ पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह सहारण को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 यह कार्यवाही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हनुमानगढ़ चौकी के उप अधीक्षक गणेश नाथ सिद्ध के निर्देशन में हुई है।

 प्रताप सिंह मोटर व्हीकल के एक मामले में सूरतगढ़ तहसील के गांव चाड़सर  निवासी मघानाथ से यह रिश्वत ले रहा था। 

पूर्ण विवरण की प्रतीक्षा है जो इसी समाचार में अपडेट की जाएगी।





यह ब्लॉग खोजें