रविवार, 26 जून 2016

4,50,000 की ऊंचाई से पार:सत्यम् शिवम् सुंदरम्:सत्यमेव जयते:

करणी प्रेस इंडिया तेज और तेज:सच्च को सामने रखने में सदा आगे:
- करणीदानसिंह राजपूत -
सूरतगढ़, 26 जून 2016.
सच्च को सामने लाने में और दबे हुए लोगों की आवाज को समाज को जगाने का प्रयास करने में करणी प्रेस इंडिया के पाठक 4 लाख 50 की संख्या के शिखर को पार कर गए। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता पैदा करने वाली और आगे बढऩे की प्रेरणा देने वाली रहेगी। इस साइट को देखना या इसके लिंक को फेस बुक पर देख पढ़ कर तत्काल विचार प्रगट करना पाठकों का ऐसा कदम रहा है कि उससे तेजी आई है। इसका लिंक ऑल वर्लïï्ड ब्लॉग्स से भी है जो इसे बहुत बड़े क्षेत्र में पहुंचाता है।
राजनैतिक आपराधिक सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण,सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।
हमारे समाचार,विचार,टिप्पणियां,लेख,कहानियां,कविताएं एवं फोटो कवरेज को आसपास और देश प्रदेश में सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।
हमारे असंख्य पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं और दिल खोल कर दी गई राय ने ही इस ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है। उनकी आलोचनाओं भरी राय से ही आगे और आगे बढऩे की प्रेरणा मिली है।
उच्च कोटि की टिप्पणियों व समाचारों के लिए लोग इस साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं। आज बड़े से बड़े अखबारों और चैनलों के संवाददाता सच्च को देख कर रिकॉर्ड करके भी पाठकों के सामने रखने में पीछे हट जाते हैं।
सदा ऐसे मामले उठाने में आगे रहे हैं जो अखबारों आदि में नहीं होते।


पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया के फोलोवर बनें।

यह ब्लॉग खोजें