* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 7 जून 2025.
पंचायत समिति सूरतगढ़ के जॉन नंबर 13 डायरेक्टर पद के उप चुनाव में भारतीय जनता
पार्टी और कांग्रेस पार्टी में टक्कर है। कांग्रेस के प्रत्याशी लेखराम नायक और भाजपा के प्रत्याशी पूर्णराम मेघवाल के बीच टक्कर है।
यह सीट पहले कांग्रेस की रही है। वर्तमान विधायक डुंगरराम गेदर अपनी टीम ब्लाक अध्यक्ष गिरधारी और परसराम भाटिया आदि की टीम के साथ पुनः कांग्रेस को जिताने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। गांवों में गेदर खूब घूमे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में भाजपा के राज में काम नहीं हो रहे हैं। गर्मी में गांवों में पानी के लिए लोग तड़प रहे हैं। प्रशासन का ध्यान दिलाने को टंकियों पर चढ रहे हैं। बिजली कट की परेशानी जीने नहीं दे रही।
* जोन नं 13 कांग्रेस असर का ईलाका है। लेकिन डुंगरराम गेदर में पहली वाली बात दमखम नहीं जितना खुद के विधायक चुनाव के समय था।
*भारतीय जनता पार्टी यह सीट कांग्रेस से जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया और भाजपा की टीम राजियासर देहात मंडल के अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, पंचायत समिति के डायरेक्टर पेपसिंह राठौड़,पूर्व प्रधान बिरमादेवी नायक
नगर पालिका सूरतगढ़ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने पूरा जोर लगाया है। भाजपा केंद्र और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने और भारतीय जनता पार्टी की सरकारी ही विकास करवाएगी के दावों से प्रभावित कर रहे हैं। पंचायत समिति के डायरेक्टर पेपसिंह राठौड़ की स्थिति कार्य कितना प्रभाव डालते हैं? विकास सिंह शेखावत राजियासर के मंडल अध्यक्ष हैं वे कितना प्रभावित करेंगे? ये दोनों ग्रामीण क्षेत्रों में ही रहते हैं। भाजपा यह सीट जीत लेती है तो इनका नाम छाया रहेगा।
* दोनों ही पार्टियां जीत का दावा कर रही है लेकिन टक्कर में कौन निकलेगा यह वोटों के डाले जाने के बाद ही कुछ अनुमान लगेगा। यहां वोटिंग 8 जून रविवार को है। भीषण गर्मी में वोट डालने भी महत्व रखते हैं।०0०
******